Friday, February 23, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/2/2024 रविवार

  


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/2/2024    रविवार   

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे में  बढ़ेगी , परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये/ शिपिंग इन्डस्ट्री, चांदी, समुद्री उत्पादों, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मीडिया व् अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आपका सामाजिक प्रभुत्व बढ़ेगा/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व पेयजल की शुद्धता के प्रति अधिक सजग रहिये/ जलजनित संक्रमण व् तेज समुद्री हवाओं से आज परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य से आज किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/ शांत मन  से दैनिक दायित्व निभाते हुए, कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/ आंशिक भाग्यानुकूलता से , आज आपकी राय का मान होगा/ हीरे, ईंधन व वाहन के विक्रेता, जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आप शांत चित से अपने कारोबारी व् सामाजिक दायित्व बखूबी पूर्ण कर पाएंगे/ अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे / शिपिंग सेक्टर, हीरे, मोती , ईंधन , वाहन व् समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मूवर्स व् पैकर्स, मीडिया, प्रकाशक, वास्तु विद , पत्रकार व् धर्म गुरु विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि अनुसन्धान, आविष्कार, शोध कार्यों व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  बढ़ेगी/आरम्भिक स्तर पर कुछ परेशानी व् विरोध का अंदेशा है/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिए / शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग, वैज्ञानिक, धर्म प्रचारक, सीफ़ूड, मिल्कफूड , हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से, आप राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ विेदेश सेवा में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आज आपकी स्थिति में  किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं, पर कुल मिलाकर दिन शान्तिप्रद है/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों  सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये/
अंक 7,16,25
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये;  रचनात्मक व् धर्म ग्रंथों के शोध कार्य में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ ईंधन, वाहन, हीरे, मोती, सी शैल कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, शिपिंग इंडस्ट्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप सहजता से अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे /
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान में  मन रमेगा/ अहम पर यथासम्भव  रखिये/ राजनैतिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सफ़ेद रंग  की  वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ हीरे, ईधन, वाहन व् प्रकाशन सामग्री के विक्रेता व् धर्मप्रचारक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/  दैनिक दायित्व सहजता से निभाते हुए,  कुछ पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये  छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment