Thursday, February 22, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/2/2024 शुक्रवार

  अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/2/2024  शुक्रवार 

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/आप व्यवसायिक व सामाजिक गतिविधियों में अत्यन्त व्यस्त रहेंगे/ प्रशासनिक विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ विदेश में  उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार , भ्रमण,सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ पर्यटन सेक्टर लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, चांदी, हस्त शिल्प उत्पादों के निर्यातक, सीमेंट, पारे व् खेल सामग्री के निर्यातक, मनोरोग व बाल रोग चिकित्सिक, कलाकार व कला समीक्षक  आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आर्थिक नवनिवेश व् शेयर्स क्रय करने हेतु दिन प्रतिकूल है/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आप दिन भर पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियों में  व्यस्त रहेंगे/प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ पर्यटन उद्यमी, एयर ट्रेवेल्स, खेलजगत, मीडिया, शिक्षाविद ,कवि, अनुवादक,प्रकाशक, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, बेन्कर्स,नर्सिंग होम्स,मनोचिकित्सिक, सोने, एथनिक ज्वेलरी व् सम्पति के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार,आर्किटेक्ट्स , फैशन व् ग्लेमर जगत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज यात्रा प्रवास में  किसी बाधा या व् संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने हो सकते हैं/धैर्यपूर्वक समस्या का हल पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफल रहेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दें और न ही किसी से उधार लें/
अंक 4,13,22,31
अपनी प्रबंधन क्षमता व् कल्पना शक्ति के आधार पर आप सामाजिक, राजनैतिक व् प्रशासनिक गतिविधियों में कुछ पहचान बना पाएंगे/ चांदी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं एवं कलाकृतियों के विक्रेता, एयर ट्रेवेल, निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमान नवाज़ी में  व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/आर्थिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/
अंक 5,14,23
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में  भी कुछ योगदान दे पाएंगे/ शिक्षा व गृह ऋण एजेंट्स, पारे, खेल सामग्री व् म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता , नर्सिंग होम्स व् मनोरोग विशेषज्ञ, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन व्  व्यवसाय  बदलने हेतु उत्तम दिन है/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय जुटा पाएंगे/  एथनिक जेवेलरी व् सम्पति, चर्म  उत्पादों, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार, फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, आंतरिक सज्जाकार व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 7,16,25
व्यवसायिक ,सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व निभाने में  आप दिन भर व्यस्त रहेंगे/ शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता,इवेंट मैनेजर्स, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, निर्यातक, एथनिक जेवेलरी,, स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया , खेल संवाददाता  फैशन व्आ ग्लेमर जगत अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/
अंक 8,17,26
दैनिक क्रियाकलाप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/ शांत चित से दैनिक दायित्व निभाने केबाद, कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी समस्या को  लेकर मानसिक द्वंद की स्थिति रहेगी/ सहनशीलता से हल पाने की कोशिश कीजिए ;काफी हद तक सफलता मिलेगी/ सहचर की भावनाओं के प्रति भी अधिक सहिष्णु रहिये/आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ नए प्रोजेक्ट्स स्थगित क्र दीजिये व् शेयर्स में भी निवेश न कीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment