Monday, February 19, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/2/2024 बुधवार

 


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  21/2/2024  बुधवार   


  अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी खलेगी/ भाग्य अनुकूलता से आंशिक रूप से  लाभान्वित होंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों, मेहमाननवाज़ी  व् सामाजिक मेलमिलाप में  दे पाएंगे/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, नर्सिंग होम्स, निर्यातक व् संगीतज्ञ आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आप अपने व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व व्यक्तिगत स्तर पर अतिरिक्त प्रयास करने से निभा पाएंगे/ शिक्षाविद, साहित्यकार, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, सोने, स्लेटी व् सुनहरी रंग की वस्तुओं, गृह उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ व्यवसाय या नौकरी बदलने के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज आप स्वतन्त्र  रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श आदि में  रुझान बढ़ेगा व् परिवार में  कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/सोने व् सम्पति के विक्रय के  लिए व् गृह निर्माण शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है/ आज शिक्षाविद , सामाजिक कार्यकर्ता व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ अपेक्षाकृत  अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने हो सकते हैं/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के आसार नहीं है/ व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे व् आप भाग्य से भी अधिक आशा न रखिये/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् मेहमाननवाज़ी  में  दीजिये/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग चिकित्सिक , निर्यातक व्  बेंकर्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप , आप व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ अंतरात्मा की पुकार से आज आप लाभान्वित होंगे/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स , निर्यातक, सोने व् गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता , होम्स , मनोरोग विशेषज्ञ,  समीक्षक व्  संगीत निर्देशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे, परन्तु आप साहित्यिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, कला समीक्षक, सोने व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ परिवार की सुख सुविधा हेतु कुछ अतिरिक्त समय व् धन दे पाएंगे/ 
अंक 7,16,25
कारोबारी व् पारिवारिक दायित्व प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक क्रिया कलापों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ आज शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति सचेत रहिये/ सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार, स्त्री रोग , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति, व्यक्तिगत प्रयासों के  कारण सुखद रहेगी/ सामाजिक सम्मान में  भी वृद्धि होगी/ आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद,भविष्यवेता , भू शोधार्थी, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, तेीर्थ यात्री ,सोने व्  गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता एवं  स्त्री रोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आपकी सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, साहित्यकार, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान की किसी समस्या व् अचानक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/
======================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

 

No comments:

Post a Comment