Saturday, February 17, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/2/2024 शनिवार

  


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/2/2024 शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज अहम् पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति हितकर रहेगी/ आज  वाहन चालन में  अधिक सजग रहिये/ कोई भी नया प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की चेष्टा कीजिये/
 अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/  हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे  के विक्रेता, मीडिया, धर्म प्रचारक,  सर्जन्स, मीडिया व् प्रकाशक आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति क्रय के लिए दिन प्रतिकूल है/
अंक 3,12,21,30
आज आप  दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति  रहेंगे/  आप अपने व्यवसायिक लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी/ सरसों के तेल व् पेट्रोल, ईंधन, बारूद, हीरे व् श्याम वर्ण वस्तुओं , प्रकाशन सामग्री,  चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण, राजनैतिक क्षेत्र में व् बुजुर्गों से अनबन का अंदेशा है/  वाहन चालन में  भी अधिक सावधानी बरतिए / भाग्य से आज आप किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/
अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सम्पति व् वाहन क्रय आज स्थगित कर दीजिये/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ अनर्गल  वाद विवाद व् मुकदमेबाजी से दूर रहिये/ सम्पति क्रय के लिए दिन प्रतिकूल है/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनो ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/  काले रंग की वस्तुओं के विक्रेता, संग्रहालय व् वाचनालय, हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, धर्म प्रचारक, प्रकाशक व्  सर्जन्स आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
सम्पति क्रय के लिए दिन प्रतिकूल है/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए, अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक प्रभुत्व बढ़ेगा/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान, शोध कार्यों में  मन रमेगा/ सर्जन्स, धर्मगुरु, मीडिया, प्रकाशक, हीरे, नवरतन , पेट्रोल व वाहन के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स एवम आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सपरिवार तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक 9,18,27
आज आपकी प्रतिष्ठा सामाजिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में बढ़ेगी/ परिवार में भी आपकी राय का मान होगा/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु व् ज्योतिष परामर्श, शोध कार्यों में  मन रमेगा/ मीडिया, प्रकाशक, जर्नलिस्ट धर्म गुरु, ईंधन व् वाहन, हीरे , नवरतन,  व्  कोयले के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment