Tuesday, February 13, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/2/2024 गुरुवार

  अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/2/2024   गुरुवार   


अंक 1,10,19,28
आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/  प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ शेयर्स में व् नए प्रोजेक्ट्स में निवेश के लिए दिन प्रतिकूल  है/ भाग्य से  भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ समुद्री उत्पादों व्  एक्वा  गार्ड्स के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सेक्सोलॉजिस्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , सोने , एथनिक ज्वेलरी ,सम्पति, भूरे रंग की वस्तुओं , कास्मेटिक  व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, फिल्म निर्माता, साहित्यकार, फैशन व् ग्लैमर जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ परिवार की सुख सुविधा हेतु आप अतिरिक्त धन व समय दे पाएंगे/ जलजनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है /
अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने से कार्यगति कुछ शिथिल रहेगी/ परिवार की अतिरक्त मांगे पूरी करने में  आज दिक्क्त आएगी / इन सब परेशानियों के बावजूद, आप अपनी सूझ बूझ  से दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/ मोती  व् सम्पति एवं गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/ बचते बचते भी कुछ कलह का अंदेशा है/नवनिवेश व् शेयर्स में  निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ शिपिंग सेक्टर, जलशुद्धिकरण सयंत्र , मीडिया व्  अनुवादक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की चेष्टा कीजिये/ भाग्य से भी किसी विशेष अनुकम्पा की उम्मीद न रखिए/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुछ समय सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में दे पाएंगे/ सोने, सम्पति व्  गृह उपयोगी उत्पादों के  विक्रेता लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व् परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलॉजिस्ट्स, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, प्रसूतिगृह, फैशन व् ग्लैमर जगत, कलादीर्घा संचालक, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् कास्मेटिकस,सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज आपके प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ गृह निर्माण, घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा हेतु व् विवाह प्रस्ताव हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ सोने, सम्पति व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता,  नर्सिंग होम्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, फैशन व् ग्लैमर जगत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा बढ़ेगा/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्टस, साहित्यकार, प्रसूतिगृह ,सामाजिक कार्यकर्ता व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा व् आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी/
अंक 9,18,27
आर्थिक संसाधनों के अपेक्षाकृत सीमित होने की वजह से  आप बच्चों की बढ़ती मांगे पूरी करने में असमर्थ होने से  खिन्न मन रहेंगे/ अपने सीमित  साधनों से ही काम चलाइये व् किसी से भी उधार न लीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आप दैनिक लक्ष्य, प्रतिकूल स्थितियों के बावजूद, काफी हद तक पूर्ण कर पाएंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, गृह निर्माता, साहित्यकार, स्त्रीरोग चिकित्सिक व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment