Saturday, February 10, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/2/2024 रविवार

  


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/2 /2024  रविवार 

अंक 1,10,19,28
आज आप दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ रचनात्मक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ एयर ट्रेवेल्स, मीडिया ,कलाकार, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक , राजनेता व् समाजसेवी संस्थाएं अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/साहित्यिक  व् रचनात्मक कार्यों में  भी समय दे पाएंगे/ दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ आज तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते है/ मीडिया, लेखक, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स  व् पैकर्स , सोने, चांदी व्   उपयोगी वस्तुओं  के विक्रेता, प्रसूतिगृह , एयरलाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर अ धिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ परिवार में  भी आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ चांदी, हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे, कोयले के विक्रेता, कॉस्मेटिक सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,आर्किटेक्ट्स, तीर्थ यात्री, मीडिया, धर्म प्रचारक, ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक क्रियाकलाप व् व्यवसायिक लक्ष्य सहजता  से पूर्ण कर  पाएंगे, परन्तु अहम पर काबू रखिये/ उच्च  अधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति सुखद रहेगी// चांदी के विक्रेता व् निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स ,मीडिया व् टूरिस्ट गाइड आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ मन की चंचलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आप साहित्यिक, राजनैतिक  व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से कुछ पहचान बना पाएंगे/ सोने, सम्पति व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता,  गृह  व् शिक्षा  एजेंट्स , प्रसूतिगृह,  शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ता आज  अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य है/ व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे व् आंशिक भाग्यानुकूलता से  आपकी स्थिति पारिवारिक व्  व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/आर्किटेक्ट्स, आंतरिक  सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व शिक्षाविद अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ / दिन भर की छोटी छोटी खुशियां आपको संतुष्टि देंगी/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ किसी वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/  भाग्य अनुकूलता से,आप अस्वस्थता के बावजूद अपने दायित्व निभा पाएंगे व् व्यवसायिक लक्ष्य भी प्राप्त कर पाएंगे/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया,प्रकाशक, सोने व् सम्पति  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिवधियां निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी सामाजिक, व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ शिक्षाविद ,आर्किटेक्ट्स, मीडिया , प्रसूतिगृह,  सोने व् सम्पति के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सम्पति, सोने व् रंग की  वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, मीडिया व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment