Tuesday, January 30, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/1/2024 बुधवार

  अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/1/2024 बुधवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं / विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण भी आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ इवेंट मैनेजर्स,  कोरियोग्राफर्स, निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, बालरोग व्  मनोरोग चिक्त्सिक , स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  रचनात्मक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ नर्सिंग होम्स, खेलजगत, मनोरोग विशेषज्ञ , बालोपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, टूरिस्म सेक्टर, कोरियोग्राफर व इवेंट मैनेजर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यकमों में कुछ फेरबदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये; अन्यथा वसूलते समय दिक्कत रहेगी/
अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आपकी रूचि प्रशासनिक व् राजनैतिक नवाचारों, समाज सुधार, अनुसन्धान, आविष्कार व् विदेश भ्रमण में बढ़ेगी/  विदेश में उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा, निर्यात व्यवसाय विस्तार व् कोरियोग्राफी हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, नियोजन कार्यालय, नर्सिंग होम्स ,मनोचिकित्सिक, वैज्ञानिक व् शोधकर्ता, राजनीतिज्ञ व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज आपकी प्रशासनिक व्  गणनात्मक योग्यता के आधार पर आप अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सामाजिक , राजनैतिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/ सोने, सम्पति व् गृह  उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, निर्यताक, इवेंट मैनेजर्स, एन  जी ओ,  शिक्षाविद, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट, नर्सिंग होम्स, बैंकर्स,कोरियोग्राफर्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से  भी आज आप किसी  विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ शांत चित से दैनिक दायित्व  निभाने के बाद, कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि  में दीजिये/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ व्यवसायिक व सामाजिक  स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रसूतिगृह व् मनोरोग विशेषज्ञ, कवि , संगीतकार, इवेंट मैनेजर्स व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
विदेशी संपर्क सूत्र आज आपके सहायक हो सकते हैं/ 

अंक 8,17,26

आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ धैर्यपूर्वक समाधान पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफल रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी होगी/ 

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक


उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 
=

No comments:

Post a Comment