Saturday, January 20, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/1/2024 रविवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/1/2024  रविवार 

अंक 1,10,19,28

व्यक्तिगत प्रयास आज स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकंपा से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ राजनैतिक, साहित्यिक व् सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/ मीडिया, राजनेता व् एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के वितरक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29

आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी आप लाभन्वित होंगे/ आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ चांदी, सोने, हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवम निर्यातक, कुटीर उद्योगपति, होटल उद्यमी , एयर लाइन्स, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, मीडिया, लेखक व् प्रकाशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति  रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज आप भाग्य अनुकूलता व् व्यक्तिगत प्रयास दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ पारिवारिक व् आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी योगदान दे पाएंगे/ चांदी, सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं व् सम्पति के विक्रेता ,मीडिया, लेखक, प्रकाशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, कुटीर उद्योगपति, आर्किटेक्ट्स व्  आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सैर  सपाटे ,भ्रमण, रचनात्मक व् सामाजिक एवम राजनैतिक गतिविधियों में कुछ समय दे पाएंगे / मीडिया, एयर लाइन्स, सामजिक कार्यकर्ता, राजनेता व्  एन जी ओ  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23
पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति  सराहनीय रहेगी/ आप व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य अनुकूलता दोनों से ही लाभान्वित होंगे/  स्त्रीरोग विशेषज्ञ, लेखक, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति,सुनहरी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, गृह व् शिक्षाऋण एजेंट्स, राजनेता व्  एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति,सुनहरी रंग  की वस्तुओं व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, कुटीर उद्योगपति, स्त्रीरोग विशेषज्ञ,लेखक व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 7,16,25
पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों के परिणाम स्वरुप सुखद रहेगी/ सोने,सम्पति व् गृह उपयोगी  वस्तुओं के  विक्रेता,  आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, साहित्यकार, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/


अंक 8,17,26

आज पारिवारिक  व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, सरसों के तेल, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , स्त्रीरोग विशेषज्ञ, लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ राजनैतिक स्तर पर कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज कुछ  प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27

सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व वहन प्रभावी ढंग से कर पाएंगे/ साहित्यिक क्षेत्र में भी कुछ समय दे पाएंगे/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, लेखक, प्रकाशक ,मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे / प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com


No comments:

Post a Comment