Thursday, January 18, 2024

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/1/2024 शनिवार

  अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  20/1/2024  शनिवार 

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों , सैर सपाटे,आमोद प्रमोद, राजनैतिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़ेगी/ बुजर्गों व् यातायात नियमों की  अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ मीडिया, अनुवादक, कलाकार, राजनेता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं, कलाकृतियों व् चांदी के विक्रेता एवम निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर व् एयर लाइन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्क रहिए /

अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिए / रचनात्मक गतिविधियों, साहित्य सृजन व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में पहचान बना पाएंगे/ गतिविधियों में भी मन रमेगा व् तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ धार्मिक ग्रन्थों के शोधार्थी, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, चांदी, हीरे, वाहन , पेट्रोल, सरसों के तेल के विक्रेता, मूवर्स व् पैकर्स, आर्किटेक्ट्स व् कॉस्मेटिक सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सहजता से व् शांत चित से पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्य व् कला के क्षेत्र में  योगदान दे पाएंगे/ मीडिया, अनुवादक, कवि , कलाकार, एयर लाइन्स, टूरिज्म  सेक्टर, शोधार्थी ,पर्वतारोही, टूरिज्म सेक्टर, चांदी, हीरे ,पेट्रोल, वाहन, लोहे, तेल, सुनहरी व श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स,आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, धर्म प्रचारक, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रतियोगिता के सार्थक परिणाम मिलेंगे/


अंक 4,13,22,31
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर  पाएंगे व् रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे , परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये/ अहम के टकराव के कारण आज प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ मीडिया, चांदी व कलाकृतियों के विक्रेता एवम निर्यातक, एयर लाइन्स आदि आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप प्रशासनिक व् राजनैतिक गतिविधियों में कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के वितरक, निर्यातक व् टूरिज्म सेक्टर  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सजग रहिये/ बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी किसी खास अनुकंपा के आसार नहीं है/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/


अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ किसी एलर्जी अथवा वायु  जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी दिक्कत आ सकती है/ भाग्य अनुकूलता से, आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ हीरे,पेट्रोल,वाहन, लोहे, सरसों के तेल के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, सर्जन्स आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 8,17,26
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ आप काफी हद तक अपनी बात दृढ़तापूर्वक  मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्ट्स, वाहन, पेट्रोल, हीरे ,लोहे व् कोयले के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में रुझान बढ़ेगा/ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/


अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ आज आप  काफी हद तक अपनी बात दृढ़तापूर्वक  मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्ट्स, वाहन, पेट्रोल, हीरे ,लोहे व् कोयले के विक्रेता , धर्म गुरु,मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment