Wednesday, November 15, 2023

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/11/2023

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/6/2019 बुधवार

एक झलक आपके आने वाले कल की

अंक 1,10,19,28
आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/अपव्यय के कारण जीवनसंगी से अनबन का अंदेशा है/शेयर्स मैं निवेश नुक्सान दे सकता है/ आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ , निर्यातक,  ट्रेवल एजेंट्स, इवेंट मैनेजर्स. खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय ले पाएंगे/आर्किटेक्टस,कॉस्मेटिक सर्जन्स, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग ,कास्मेटिकस,चर्म उत्पादों , खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के  विक्रेता, विदेश ट्रेवल एजेंट्स व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक साधनों के सीमित होने की वजह से आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/कार्यगति भी कुछ शिथिल रहेगी/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/  नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल  है/ शांत चित से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/संतान पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/सहचर की भावनाओं की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ आप आज आंशिक भाग्यानुकूलता से लाभान्वित होंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके आकस्मिक सहायक हो  सकते हैं/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ ,  इवेंट मैनेजर्स व्  उद्यमी आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आप भाग्यानुकूलता व् अंतरात्मा की पुकार से लाभान्वित होंगे/ खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, निर्यातक, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ सेक्सोलोगिस्ट्स , फैशन व  ग्लेमर जगत, चर्म उत्पादों, कास्मेटिक, एथनिक जेवलेरी के विक्रेता व्  कलाकार आज अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ कुछ समय आमोद प्रमोद व् सामाजिक मेलमिलाप में  भी दे पाएंगे/

अंक 7,16,25
आज आर्थिक स्थिति सुधरेगी/कुछ आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है/डूबा हुआ धन वसूलने के लिए अच्छा दिन है/फैशन  व् ग्लेमर जगत,कॉस्मेटिक,चोकोलेट्स,तम्बाकू ,चर्म उत्पादों  एथनिक ज्वेलरी व् खेल सामग्री  विक्रेता , इवेंट मैनेजर्स.   बालरोग  विशेषज्ञ एवं सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला समीक्षक व् मीडिया अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत  प्रयास आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/   दैनिक दायित्व निभाते हुए,  सामाजिक मेलमिलाप में भी समय दीजिये/

अंक 9,18,27
आज आपको अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत खलेगी/प्रेम प्रसंग मैं प्रगाढ़ता की कमी रहेगी/आर्थिक साधनों की कमी के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/संतान पक्ष की किसी समस्या व् अचानक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी से भी आर्थिक लेन -देन न कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment