Saturday, June 10, 2023

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक सोमवार 15/1/2024 सोमवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनां  15/1/2024 सोमवार


अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक स्तर पर कुछ अवरोधों के बावजूद, आप भाग्य अनुकूलता से अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता ,एयरलाइन्स, अनुवादक व कलाकार अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व भी आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास अत्यन्त सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय  रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु भी अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग ,खेलजगत, निर्यातक , बैंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, स्लेटी,व् भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, डे केयर सेंटर्स, मनोरोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलोजिस्टस व्  फिल्म निर्माता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन, फिल्म शूटिंग व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने से आप बच्चों की व् सहचर की बढ़ती मांगे पूर्ण करने में खुद को असमर्थ पाएंगे व् खिन्न मन रहेंगे भाग्य अनुकूलता से ,आज आप कुछ आर्थिक परेशानी के बावजूद अपने दैनिक दायित्व निभा पाएंगे/ नवनिवेश व् उधार के लेन देन के लिए दिन प्रतिकूल है/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आर्थिक स्तर पर दिन कुछ प्रतिकूल है/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से मनमुटाव हो सकता है व् कुछ विरोधी तत्व भी आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/  भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं/ विदेश में सांस्कृतिक स्पर्धा व भ्रमण आदि हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ निर्यातक, होटल उद्यमी, चांदी  के विक्रेता एवम निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुल मिलाकर दिन सामान्य है/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की चेष्टा कीजिये/ 
अंक 6,15,24
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  आप व्यक्तिगत रखरखाव व् अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता , फैशन व् ग्लेमर जगत, फिल्म निर्माता व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन हैं/
अंक 7,16,25
आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी व् प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/खेल जगत, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म फिल्म निर्माता, समीक्षक, सेक्सोलॉजिस्ट, मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन हैं/ विदेश गमन हेतु विशेष उपयुक्त दिन है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बस्लाव नहीं ला पाएंगे व् आप भाग्य से भी किसी खास अनुकंपा की आशा में न रहिए / कुल मिला कर  दिन सामान्य है  दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी रहेगी व् आप बच्चों की अतिरिक्त मांगो  के लिए खुले दिल से व्यय नहीं कर पाएंगे/ आपको कोई [प्रियजन भी आज आप से बिछुड़ सकता है/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिए व् कोई नए प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/ शेयर्स में धन न लगाईये /

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

 

No comments:

Post a Comment