Tuesday, February 21, 2023

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/2/2023 गुरुवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/2/2023 गुरुवार 


अंक 1,10,19,28
आज मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/विदेश भ्रमण  के अवसर भी बन सकते हैं/निर्यात व्यवसाय ,उच्च अध्ययन व् इवेंट मैनेजमेंट हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/चांदी के विक्रेता व् निर्यातक,एयर  ट्रेवेल्स ,टूरिज्म सेक्टर अधिक  लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज का दिन आपके लिए गतिशील है/आप विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों व् खेल स्पर्धा में  रूचि रखेंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, टूरिस्ट गाइड,निर्यातक, सोने व् सम्पति के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार , कुटीर उद्योगपति , मीडिया व् साहित्यकार आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् विदेश में बसे किसी मित्र से कुछ चिताजनक खबर मिलने से आप अनमने से रहेंगे/ विदेश यात्रा में  भी बाधा का अंदेशा है/ सोने , सम्पति, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, साहित्यविद , मीडिया व् प्रकाशक , आर्किटेक्ट्स व् प्रसूतिगृह आज अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज व्यवसायिक  कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स, विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी  मनोचिकित्सिक व् बालरोग चिकित्सिक ,प्रसूति गृह , खेल जगत व् खेल समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे,सही सिद्ध होंगे/अपनी गणनाताम्क क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये व् व्यवसाय विस्तार की नयी योजनायें बनाईये/विदेश में  इवेंट मैनजमेंट,खेल स्पर्धा व् उच्च अध्ययन,निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु  प्रस्थान करने के लिए उत्तम दिन है/ स्त्रीरोग चिकित्सिक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट , बेंकर्स व इवेंट मैनेजर्स , आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी खास बदलाव के बीतेगा/ दिन भर की छोटी छोटी उपलब्धियां आपको संतुष्ट रखेंगी/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से प्रसूतिगृह, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने, एथनिक जेवेलरी व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज मेहमान नवाजी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ नर्सिंग होम्स, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ ,पर्यटन सेक्टर, इवेंट मेनेजर्स,  शिक्षा व् गृह ऋण  एजेंट्स, सोने  के निर्यातक व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17, 26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ व्यक्तिगत प्रयासों से आज आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ आप आंशिक रूप से भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे; फलतः सोने व् सम्पति के दीर्घ कालींन निवेशक, साहित्यविद, शिक्षाविद व् आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह , मीडिया व् प्रकाशक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज धन को चलायमान न रखिये/विदेश यात्रा में  आज कुछ बाधा के आसार हैं/ संतान पक्ष की किसी समस्या को  लेकर आपका चित कुछ अशांत रहेगा/ व्यवस्थित चित से अपने दायित्व पूर्ण करने की चेष्टा कीजिये/आप आंशिक रूप से भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ प्रसूतिगृह, आर्किटेक्ट्स व् साहित्यकार, सोने व् सम्पति के निवेशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 

======================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment