Monday, February 13, 2023

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/2/2023 बुधवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/2/2023 बुधवार


अंक १,१०,१९,२८ 
 आपकी नीतियों का आरम्भ में विरोध  होगा। आज आर्थिक नव-निवेश न करें व फिजूलखर्ची से भी बचें ।  सहचर  के प्रति  भी अधिक  सहिष्णु  रहें/आंशिक भाग्य अनुकूलता  फलस्वरूप ,आज प्रशासनिक व् सामाजिक कार्य सुगम रूप से निभ जाएंगे। मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों साथ बिताया गया समय  यादगार रहेगा/ 

अंक २,११,२०,२९ 
आज का दिन मनोरंजन, आमोद-प्रमोद के लिए  अच्छा है। फैशन, ग्लैमर गतिविधियों व फिल्म निर्माण, कला समीक्षा से जुड़े लोग, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, बेंकर्स, कलाकार, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता  विशिष्ट अनुकूल स्थिति में रहेंगे।  डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ विदेश  भ्रमण व् निर्यात  व्यवसाय विस्तार  हेतु  उत्तम  दिन है/ 

अंक ३,१२,२१,३०
आज आर्थिक स्तर पर जोखिमपूर्ण दिन है। नव निवेश न करें। किसी से भी  न लें और न  ही उधार दें/  कुछ लोग आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है। शांत चित से दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण भी आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में आरम्भ में अवरोध होगा। कुछ लोग विरोध करेंगे। परन्तु बाद में समर्थन प्राप्त हो जाएगा। आर्थिक नव - निवेश न करे। शेयर्स में निवेश  से  हानि  का अंदेशा  है/ बचते-बचते जीवनसाथी से कलह का अन्देशा है। आंशिक भाग्य अनुकूलता से मनोचिक्त्सिक व् नर्सिंग होम्स, निर्यातक, स्लेटी की वस्तुओं के  विक्रेता, निर्यातक व् विदेश  ट्रेवल एजेंट्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ /
अंक ५,१४,२३
 आज के दिन प्रशासनिक नीति - निर्धारण के लिए अनुकूल है।आप अंतरात्मा की पुकार से लाभान्वित होंगे / सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी आप अग्रणी रहेंगे/ स्लेटी रंग की वस्तुओ, बालोपयोगी उत्पादों  सामग्री का कारोबार लाभ देगा।
अंक ६,१५,२४
आज का दिन फैशन व ग्लैमर से जुड़े लोगो, सौन्दर्य विशेषज्ञो ,कलाकारों ,सेक्सोलॉजिस्ट्स, एथनिक ज्वेलरी व्  भूरे  रंग के उत्पादों  के  विक्रय  लिए उत्तम है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी व यश में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग मे आत्मीयता बढेगी/
अंक ७,१६,२५
आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। चर्म उत्पादो, सौन्दर्य प्रसाधनो, स्लेटी व भूरे रंग की वस्तुओ का व्यापार व् व् निर्यात लाभ देगा। जीवनसाथी से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सेक्सोलॉजिस्ट्स, कलाकार, आर्ट गेलरी संचालक, ट्रेवल एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ शांत चित से  दैनिक क्रिया कलापो पर ध्यान केन्द्रित करे।
अंक ९,१८,२७
.आज किसी प्रकार का आर्थिक नव-निवेश न करे। शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/ उधार न ले, न दे। आज आपका कोई प्रियजन कुछ समय के लिए  आपसे दूर जा सकता है।संतान पक्ष की किसी समस्या  के चलते, सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/ मन शांत रखने का प्रयास करें/
===============================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment