Wednesday, January 4, 2023

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/3/2021 शनिवार

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/3/2021 शनिवार


अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिए ; रचनात्मक , सामाजिक सरोकार की व् राजनैतिक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ खास पहचान बना पाएंगे/  शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों, एक्वा गार्ड्स  के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया, मनोवैज्ञानिक व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ वाहन चालन में भी आज अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक सचेत रहिये/ भारी वर्षा या तेज़ समुद्री हवाओं से भी परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने दायित्व निभा पाएंगे/  भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स , धर्म प्रचारक, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,  मीडिया, फिल्म निर्माता व् कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी रुचि  रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, मनोरंजन आदि की ओर बढ़ेगी, परन्तु आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित  होने से आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं  कर पाएंगे/ अपवाद के कारण जीवनसंगी से अनबन का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व भी आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ शिपिंग इन्डस्ट्री , समुद्री उत्पादों , हीरे , वाहन व्  पेटोल  विक्रेता, धर्म गुरु,  मनोवैज्ञानिक व् मीडिया , मूवर्स व् पैकर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक  4,13,22,31
आज आप रचनात्मक गतिविधियों, मनोरंजन व् सैर सपाटे में समय बिताना पसंद करेंगे, परन्तु आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने से आप खुले दिल से व्यय नहीं कर पाएंगे/ शिपिंग इन्डस्ट्री, जल शुद्धिकरण सयंत्र, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, साहसिक समुद्री  अभियान प्रशिक्षक,  राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता ,मीडिया,अनुवादक व् मनोवैज्ञनिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/आपके क्रियाकलापों में नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/  राजनीतिज्ञ ,एन जी  ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्धवितरक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, चर्म उत्पादों,  भूरे रंग की वस्तुओं  व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व्  प्रियजन की सुखसुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, फिल्म निर्माता, सेक्सोलोजिस्टस, मनोवैज्ञानिक, धर्म प्रचारक, शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों, कास्मेटिक व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल
स्थिति में रहेंगे/  डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन हैं/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आप आंशिक भाग्यानुकूलता से लाभान्वित होंगे/ वाहन, पेट्रोल, कोयले व् हीरे के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आपका सामाजिक प्रभुत्व बढ़ेगा/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/ आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी की वजह से आप आज कुछ अनमने से रहेंगे/ किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक 
और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

 

No comments:

Post a Comment