Sunday, March 27, 2022

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/1/2023 बुधवार

 


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  11/1/2023  बुधवार  २-1 

अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं बिताया गया समय सुखद रहेगा/ मीडिया, एयर ट्रेवेल्स , होटल उद्यमी, मनोवैज्ञानिक व् बालरोग विषेशज्ञ , टूरिज्म सेक्टर, कलाकार, अनुवादक, कवि, ट्रेवल एजेंट्स, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, चांदी व् कलाकृतियों के निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन, भ्रमण व् सांस्कृतिक एवं खेल स्पर्धा में भाग लेने हेतु जाने के लिए व् राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ विदेश में उच्च अध्ययन, भ्रमण, निर्यात व्यवसाय, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ मेहमानों के साथ बिताया गया समय भी यादगार रहेगा/ मीडिया, कलाकार, खेल सवांददाता, नर्सिंग होम्स, डे केयर सेंटर्स , मनोरोग विषेशज्ञ , इवेंट मैनेजर्स, एयरलाइन्स व टूरिज्म सेक्टर, चांदी, खेल सामग्री, बालोपयोगी उत्पादों , पारे व् सीमेंट के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आप शांत मन से दैनिक निर्धारित लक्ष्य व् दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ मीडिया, कवि, अनुवादक, टूरिस्ट गाइड, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर  लाइन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण  आकस्मिक आए मेहमानों के कारण आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे/  आज किसी को भी धन उधार न दीजिये; अन्यथा वसूलते समय दिक्कत रहेगी/
अंक 4,13,22,31
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  रचनात्मक गतिविधियों, कला, साहित्य व् सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ एयर ट्रेवेल्स, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, मीडिया, टूरिज्म सेक्टर,मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, राजनीतिज्ञ, समाज सेवी संस्थाएं, विदेश सेवा में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, खेल सवांददाता, नर्सिंग होम्स, डे केयर सेंटर्स , मनोरोग विषेशज्ञ , इवेंट मैनेजर्स,सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ दैनिक दायित्व सहजता से निभाने के बाद, कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों  की तुष्टि में दीजिये /
अंक 7,16,25
आज सेहत व आहार के प्रति अधिक सजग रहिये; किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ एयर ट्रेवेलस सेक्टर व् पर्वतरोही भी कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ स्लेटी  रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री व् बालपयोगी उत्पादों के विक्रेता  व् निर्यातक, बेंकर्स, मनोवैज्ञानिक व् नर्सिंग होम्स  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण , प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/  दुग्ध उत्पादक व् सफेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/  सुनियोजित ढंग से व्यय कीजिये व किसी को भी धन उधार न दीजिये/ आकस्मिक आये  मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment