Monday, November 29, 2021

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/12/2021 बुधवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/12/2021  बुधवार   

अंक 1,10,19,28
आज आप का प्रशासनिक,सामाजिक व् राजनैतिक स्तर पर वर्चस्व बढ़ेगा/ विदेश में  उच्च अध्ययन, इवेंट मेंनेजमेंट, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु व् प्रशासनिक दौरे, भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ निर्यातक, नर्सिंग होम्स,समाज सेवी संस्थाएं, राजनीतिज्ञ, मनोवैज्ञानिक, बेंकर्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली कुछ आकस्मिक  लाभ दिला सकते हैं/ विदेश में  उच्च अध्ययन व् निर्यात व्यवसाय विस्तार के लिए अनुकूल दिन है/ मेहमाननवाज़ी का आनंद भी ले पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक  प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बासद्लाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता के चलते आप कुछ असमंजस के स्थिति में रहेंगे, परन्तु दृढ़ता पूर्वक हल पाने की कोशिश कीजिए; काफी हद तक सफल रहेंगे/ सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश, ईंधन, बारूद, बहुरंगी वस्तुओं व् कृषि उत्पादों के विक्रय के लिए अधिक अनुकूल दिन है/ आज धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/


अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर  विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ विदेश में  बसे किसी मित्र से कुछ सुखद समाचार पाने के आसार है/ बेंकर्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, निर्यातक, इवेंट  मैनेजर्स ,पर्यटन विभाग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दीजिये व् अपने गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ प्रबंधन योग्यता व् तर्क शक्ति के  दम पर आप राजनैतिक,प्र शासनिक व्  सामाजिक गतिविधियों के क्ष्रेत्र में अपनी पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता ,कोरियोग्राफर्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी खलेगी/आज  सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या लंबित न्यायिक प्रकरण आपकी  परेशानी का सबब हो सकते हैं/ अनर्गल वाद विवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ कृषक वर्ग भी आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेगा/

अंक 7,16,25
दैनिक क्रियाकलाप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये व् किसी भी मुकदमेबाजी व् सम्पति स्थानांतरण को आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल विवाद आपकी परेशानी बढा सकते हैं/  धार्मिक गतिविधियों, वास्तु  परामर्श ,योग ध्यान की ओर आज आपका रुझान बढ़ेगा/ बहु रंगी  वस्तुओ, कृषि भूमि के विक्रेता, धर्म गुरु ,फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी  समस्या के चलते व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों  में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी से भी उधार  न लीजिये और न ही दीजिये/ कृषक वर्ग, ईंधन व् नवरतन, बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में  रूचि बढ़ेगी/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री

No comments:

Post a Comment