Saturday, October 3, 2020

#अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/10/2020

#अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/10/2020 

 

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ बुजर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण के प्रति आज विशेष संवेदनशील रहिये/ वाहन चालन मैं भी अधिक सचेत रहिये/ शांत चित  गतिविधियों पर ही ध्यान दीजिये/


अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/ हीरे, वाहन के विक्रेता, धर्मगुरु, आर्किटेक्ट्स , मीडिया , प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
दैनिक क्रियाकलाप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे/धार्मिक गतिविधियों,वास्तु परामर्श, ज्योतिष व् धार्मिक  साहित्य अध्ययन में  रुझान बढेगा/ हीरे, नवरतन, कृषि भूमि, ईंधन, बारूद, भू उत्पादों के विक्रेता,सेना, न्यायपालिका ,भू शोध से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 4,13,22,31

आज आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/आपकी रूचि आविष्कार, अनुसन्धान,प्रशासनिक नवाचार आदि में बढेगी/सामाजिक कार्यकर्ता,राजनेता,सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में  लापरवाही परेशानी का सबब बन सकती है/अहम पर भी यथा संभव काबू रखिये/


अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर काबू रखिए / अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी आपकी परेशानी बड़ा सकते है/ वाहन चालन मैं अधिक सचेत रहिये/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् एन जी ओ आज अपनी खास पहचान बना पाएंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य  रूप से पूर्ण कर पाएंगे/अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/आग व् शोर्ट सर्किट से होने वाले नुक्सान के प्रति सचेत  रहिये/


अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/सम्पति स्थान्तरण से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ मीडिया, प्रकाशक, हीरे, वाहन, पेट्रोल व् लोहे के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/


अंक 8,17,26
अहम पर यथासंभव काबू रखिये/आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति  में  रहेंगे, परन्तु व्यवहार में  विनम्रता बरतिए/ ईंधन, हीरे ,कृषि भूमि के विक्रेता ,धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/


अंक 9,18,27
दैनिक क्रिया कलाप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/घर मैं मांगलिक गतिविधियों के आसार है/ ट्रांसपोर्टर्स,ईंधन ,नवरतन, वाहन व् लोहे ,हीरे के विक्रेता,मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/कृषि भूमि में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री

No comments:

Post a Comment