Saturday, September 5, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/10/2020 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/10/2020 शुक्रवार 


अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे की ओर बढ़ेगी/ एयर लाइन्स, शिपिंग सेक्टर व् पर्यटन सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयन्त्र , चाँदी, मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया व् कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ व् प्रबंधन गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/नवनिवेश हेतु दिन जोखिमपूर्ण है/अपव्यय के कारण जीवनसंगी के साथ आज कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त  उड़ान दीजिये; कला, साहित्य व् मीडिया के क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/ चांदी, एथनिक जेवेलरी व् कलाकृतियों , चर्म उत्पादों व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक, फैशन व् ग्लेमर जगत, फिल्म निर्माता, मीडिया, कलाकार व् एयर लाइन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण या समुद्री हवाओं से आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज आप शांत मन से दायित्व वहन कर पाएंगे/  सैर सपाटे, आमोद प्रमोद व् रचनात्मक एवम् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ मीडिया, मर्चेंट नेवी, शिपिंग इंडस्ट्री, चांदी,मोती, सी शेल्स की कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, जल शुद्धिकरण सयंत्र , मीडिया, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता व् जल शुद्धिकरण सयंत्र, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/प्रेमप्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ कुछ विरोधी तत्व ईर्ष्यावश आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/

अंक 4,13,22,31
आज आपका रुझान सैर सपाटे, मनोरंजन व् रचनात्मक गतिविधियों की ओर बढेगा/ विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ एयर लाइन्स, शिपिंग सेक्टर व् पर्यटन उद्यमी, मीडिया, कलाकार, निर्यातक, समुद्री अभियान प्रशिक्षक, चांदी, मोती, कलाकृतियों ,एक्वा गार्ड्स व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ नवनिवेश के लिए आज दिन प्रतिकूल है/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में  न रहिये/दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकंपा से आज आप लाभान्वित होंगे/ आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लेमर जगत, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् कास्मेटिक एवं एथनिक जेवेलरी के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला समीक्षक व् कला दीर्घा संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहिये/ किसी वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद, दैनिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों, एक्वा गार्ड्स, भूरे रंग की वस्तुओं, मोती व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता,  फैशन व् ग्लेमर जगत, मीडिया व् कलाकार आज अपेक्षाकृत सुखद स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/भाग्य से आज किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ आज आपको कोई प्रियजन भी आपसे बिछुड़ सकता है/ नवनिवेश हेतु दिन जोखिमपूर्ण है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment