Wednesday, September 16, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/9/2020 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/9/2020 गुरुवार   


अंक 1,10,19,28
आज  अहम के टकराव के कारण बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/  सामंजस्य की नीति अपनाईये/ वाहन चालन में भी आज अधिक सावधानी बरतिए/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/ आज कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/आप अपनी बात दृढ़ता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ हीरे, सोने, एथनिक जेवेलेरी, वाहन, पेट्रोल, लोहे, कोयले, प्रकाशन सामग्री, सुनहरी व् काले रंग की वस्तुओ के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया, धर्म प्रचारक,  डेंटल व् कॉस्मेटिक सर्जन्स, संग्रहालय व पुरातत्व  विभाग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  हीरे, सोने, कलाकृतियों, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स , वाहन  पेट्रोल, सरसों के तेल व् गृह निर्माण उपयोगी सामग्री के विक्रेता, प्रसूतिगृह, सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक, धार्मिक ग्रंथों  के शोधार्थी व् आध्यात्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति व् सोने में दीर्घ काल निवेश हेतु उत्तम दिन है/
अंक 4,1,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों के साथ अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/  आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये / शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 5,14,23
आज मन की चंचलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ वाहन चालन में  भी अधिक सचेत रहिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक व् पारिवारिक गतिविधियों पर  ध्यान केन्द्रित  कीजिये/ साहित्यिक  व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में आज आप कुछ पहचान बना पायेंगे/ नर्सिंग होम्स, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, शिक्षाविद व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ समाज सेवा व् साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धियां सराहनीय रहेगी/ सोने, सम्पति  व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार,  स्त्रीरोग चिकित्सिक व् प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज आपकी आर्थिक ,सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों के परिणामस्वरूप, व् भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप सुखद रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों , योग ध्यान में  भी रुझान बढ़ेगा व् तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ सोने, हीरे, वाहन , पेट्रोल , लोहे, कोयले,  प्रिटिंग इंक के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स,  टूरिज्म सेक्टर ,सार्वजनिक निर्माण विभाग, धर्म प्रचारक मीडिया, प्रकाशक, स्त्रीरोग चिकित्सिक व् सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आप की राय को सहज अनुमोदन मिलेगा व् आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने की स्थिति  में रहेंगे/ धर्म गुरु, भविष्य वेता , धार्मिक  ग्रंथों  के शोधार्थी, सर्जन्स, मीडिया व् प्रकाशक, पेट्रोल, वाहन, लोहे, हीरे के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/
अंक 9,18,27
आज आपकी कारोबारी व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए,अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सर्जन्स, मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, हीरे, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, ट्रान्सोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, साहित्यकार, प्रकाशक , आर्किटेक्ट्स व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री

No comments:

Post a Comment