Saturday, September 26, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/1/2021

 

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/1/2021

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर काबू रखिये/ बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये /विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते हैं/ विदेश में भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार व् सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, सफ़ेद व् स्लेटी रंग  की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज का दिन अधिक गतिशील है/ आप विभिन्न गतिविधियों में  भाग लेंगे व् सार्थक परिणाम पाएंगे /टूरिज्म सेक्टर ,ट्रांसपोर्टर्स, धर्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक, इवेंट मैनेजर्स, हीरे, पारे, सीमेंट, खेल सामग्रीे के विक्रेता, कॉस्मेटिक सर्जन्स, नर्सिंग होम्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आप कुछ अनमने से रहेंगे, परन्तु दृढ निश्चय से आप स्थिति संभाल पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र आदि की ओर रुझान बढ़ेगा/ हीरे, लोहे व् पेट्रोल के विक्रेता, शल्य चिकित्स्क, प्रकाशक, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक मतभेद व् बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी बढा सकते हैं/ आज सैर सपाटे,आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बन सकते है,परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए / खेल जगत, सीमेंट, पारे के  विक्रेता, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज मन की  चंचलता पर काबू  रखिये/ बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/ यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, निर्यातक, राजनीतिज्ञ, खिलाड़ी आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ आज आपके  क्रिया कलापों में  नवीनता की कमी रहेगी / कछ समय सामाजिक मेलजोल व् अपनी दीदा गतिविधियों में  देने की कोशिश कीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजिये/

अंक 7,16,25
आज आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श ,ज्योतिष, पत्रकारिता  आदि की ओर रुझान बढ़ेगा/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, लोहे के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स ,कॉस्मेटिक सर्जन्स व् प्रसूति गृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आपकी राय का मान होगा/ व्यवसायिक स्थिति भी सुद्ढ़ रहेगी/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ मतभेद या अहम के टकराव के कारण परेशानी बढ़ सकती है/ सर्जन्स, धर्म प्रचारक, ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया ,हीरे ,वाहन, लोहे ,पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ संतान पक्ष की किसे चिंता से आप कुछ अनमने से रहेंगे, परन्तु दृढ़ता पूर्वक निश्चय ले कर समस्या का समाधान कर पाएंगे/ धर्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, वास्तु विद, भविष्य वेता ,पेट्रोल ,वाहन, हीरे के विक्रता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज किसी को भी उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्कत रहेगी /


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक



उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/



रजनी छाबड़ा

वरिष्ठ अंकशास्त्री





www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment