Monday, September 14, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/9/2020 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/9 /2020  मंगलवार  

अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक स्तर पर कुछ बाधाओं के बावजूद, आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व पूर्ण कर  पाएंगे/ प्रबंधन व् प्रशासन की गतिविधियों से आप कुछ पहचान बना पाएंगे/; परन्तु कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी खलेगी/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनीतिज्ञ व् समाजी कार्यकर्ता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज का दिन गतिशील है/ भाग्य अनुकूलता से आप लाभांवित होंगे ही और आपके प्रयास भी बहुत सार्थक परिणाम देंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत ,सेक्सोलॉजिस्ट्स, फिल्म निर्माता,  कलाकार, भूरे रंग की वस्तुओं , कास्मेटिकस व् चर्म  उत्पादों  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी या उस से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन कम  होने के कारण, आप अपने बच्चों व् प्रियजन की अतिरिक्त मांगे पूर्ण करने में असमर्थ होने से कुछ अनमने से रहेंगे/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाइये और किसी से भी उधार न लीजिये/ शेयर्स के पूर्व निवेश के भी आज प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं/धार्मिक गतिविधियों के क्षेत्र  में कुछ पहचान बना पाएंगे/ भू उत्पादों, नवरतन , ईंधन के विक्रेता, भविष्यवेत्ता व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आर्थिक संधान सीमित होने के कारण, आज आपको निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने व् पारिवारिक अतिरिक्त मांगे पूरी करने में दिक्क्त आ सकती है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ किसी प्रियजन के कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ राजनैतिक क्षेत्र में भी कुछ अपयश का अंदेशा  है; कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक भाग्यानुकूलता के फलस्वरूप, आज सामाजिक सरोकार की व् प्रशासनिक गतिविधियों में कुछ पहचान बना पाएंगे/ दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् वितरक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संपति  की सौदेबाजी व् उस से जुड़ी कोईभी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 6,15,24
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व्  ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं  व् चर्म उत्पादों के विक्रेता,  गिफ्ट सेंटर्स, फिल्म निर्माता व्  कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कृषक वर्ग, फायर ब्रिगेड व् अनाज गोदाम के मालिक कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी भी आज अवांछित परिणाम दे सकती है/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास आपको अधिक लाभान्वित करेंगे; भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा  की आशा में रहिये/ आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे  स्ल रंग की वस्तुओं , कास्मेटिक व् चर्म  उत्पादों के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स , मोडल व् कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति स्थान्तरण या उस से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछविरोध के बावजूद, आप काफी  हद तक अपनी बात मनवाने की स्थिति  में रहेंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, भू उत्पादों, ईंधन व नवरतन के विक्रेता, धर्म प्रचारक व् योग साधक आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसधानों की कमी की वजह से आप अपने बच्चों की अतिरिक्त मांगे पूरी करने में  असमर्थ व् कुछ तनाव ग्रसित रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में भी आत्मीयता की कमी खलेगी/सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहने की चेष्टा कीजिये/ आज किसी से भी धन उधार न लें और न ही दें/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाने की कोशिश कीजिये/ धार्मिक क्रियाकलापों में कुछ समय दे पाएंगे/ धर्म प्रचारक, भू उत्पादों,  मसालों व् ईंधन, नवरतन व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

No comments:

Post a Comment