Sunday, September 13, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/9/2020 सोमवार

 अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/9 /2020  सोमवार 


अंक 1,10,19,28
आज का दिन कारोबारी व् सामाजिक दायित्व निर्वहन  के कारण बहुत व्यवस्तता पूर्ण  रहेगा/ प्रशासनिक कार्यों से विदेश यात्रा के अवसर  भी बन सकते हैं/ मेहमानवाजी में व् बच्चों  के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ विदेश में  उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ मनोरोग व्  बाल रोग चिकित्सिक, खेल सवांद दाता  व् टूरिज्म सेक्टर, होटल उद्यमी, लोन एजेंट्स , बेंकर्स, खेल सामग्री व् बालोपयोगी उत्पादों  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर  ध्यान देते हुए आप जो भी पारिवारिक निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक  व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/  सीमेंट, पारे, खेल सामग्री, चांदी व्  कलाकृतियों के विक्रेता, मीडिया व् कला समीक्षक, एयर लाइन्स व् टूरिस्ट गाइडस, निर्यातक, होटल उद्यमी , लॉॅन  ट्रेवेल एजेंट्स, नर्सिंग होम्स व् डे केयर सेंटर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
3,12,21,30
 आज संतान पक्ष की किसी समस्या से व् पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल से आप कुछ अनमने से रहेंगे/ संयमित चित से हल पाने की कोशिश कीजिए ; आप दृढ़तापूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/  नवरतन, पेट्रोल, कुकिंग गैस  के विक्रेता, कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, भू शोधार्थी , वास्तु शास्त्री व् भविष्यवेता, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, कृषक वर्ग,  चांदी, कलाकृतियों व् बहु रंगी उत्पादों , ईंधन व् बारूद के विक्रेता, एयरलाइन्स, फोटो जर्नलिस्ट व् आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय  दिक्क्त रहेगी/
अंक 4,13,22,31
आज आप अपनी प्रबंधन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर व्यवसायिक,  सामाजिक क्षेत्र में पहचान बना  पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी , इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक, विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, खेल सामग्री , बालपयोगी उत्पादों , चांदी व् हस्तशिल्प  उत्पादों के विक्रेता , कोरियोग्राफर्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
अंतरात्मा की आवाज़ की ओर ध्यान  दीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ निर्यात व्यवसाय की योजनाएं बनाइये/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों , इवेंट मैनजमेंट, प्रशासनिक व्  बैंकिंग के क्षेत्र में भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल आज  अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ सम्पति स्थान्तरण या इस से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/आवेश में आकर लिए गए निर्णय आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ शांत  मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ अनर्गल वादविवाद,  सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ आग व् शार्ट सर्किट के प्रति भी सचेत रहिये/कृषक वर्ग, अनाज गोदाम के मालिक व् सेना आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक  7 ,16 ,27
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ बच्चों व मेहमानों के साथ बिताया गया समय सुखद  रहेगा/ बैंकर्स, निर्यातक, खेल सवांद दाता , मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक , स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री व् बालोपयोगी उत्पादों के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स, होटल उद्यमी व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अनर्गल वादविवाद,  सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ हीरे, नवरतन, वाहन, ईंधन , कृषि उत्पादों के विक्रेता,  कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, भू शोधार्थी , वास्तु शास्त्री व् भविष्यवेता , मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
 अंक 9,18,27
 दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ नवरतन, ईंधन, बारूद , कृषि उत्पादों  के विक्रेता, वास्तु विद व्  आध्यात्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment