Saturday, September 12, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/9/2020 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक      १३/9/२०२० रविवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी  अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक सरोकार,  राजनैतिक, सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सवेंदनशील रहिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे व् आप भाग्य से भी किसी विशेष अनुकम्पा की आस में न रहिये/ आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स,  हीरे, वाहन, पेट्रोल व् कोयले के विक्रेता , प्रकाशक, मीडिया, जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ वाहन व् ईंधन  विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स, फोटो जर्नलिस्ट व् आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/अनुसंधान, आविष्कार, प्रशासनिक व् राजनेतिक नवाचार में आपकी रूचि बढ़ेगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं, चांदी व् कलाकृतियों  के विक्रेता, समाज सुधारक, वैज्ञानिक व्  एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 5,14,23
बौद्धिक क्षमता व् तर्क शक्ति मुखर होगी / राजनेतिक, सामाजिक व् प्रशासनिक गतिविधियों में  आपकी पहचान बनेगी/दुग्ध उत्पादों के निर्यातक, राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये व् आवेश में आकर कोई निर्णय न लीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे; परन्तु भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिए / आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज अपनी बात  दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में कुछ समय दे पाएंगे/ हीरे, वाहन, पेट्रोल व् कोयले के विक्रेता, मीडिया व् प्रकाशक , कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनेतिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिए ; आज फ़ूड पॉइज़निंग का अंदेशा है/ आपका रुझान आज आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगा/ फोटो जर्नलिस्ट, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स , ईंधन विक्रेता , धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु  भाग्य आपका साथ देगा/ आप अपने स्वतंत्र निर्णय मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धर्म गुरु, वास्तु विद, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन के विक्रेता ,  आर्किटेक्ट्स व् कमांडोज़ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment