Thursday, September 10, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/9/2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/9/2020  शुक्रवार 


अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि विदेश भ्रमण, सैर सपाटे, सांस्कृतिक व् रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ टूरिज्म सेक्टर, , ट्रेवेल एजेंट्स, एयरलाइन्स, मीडिया, चांदी व्  हैंडीक्राफ्ट्स के विक्रेता व् निर्यातकआज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से कहीं अधिक लाभान्वित करेंगे/  विदेशी सम्पर्क भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते है/ ट्रेवेल एजेंट्स,एयर लाइन्स, चांदी   व् एथनिक ज्वेलरी , हस्तशिल्प उत्पादों व्  भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,  फिल्म निर्माता, मॉडल्स व् सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ कला व् साहित्य के क्षेत्र में  अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स, एयर लाइन्स, आर्किटेक्ट्स, मीडिया व् प्रकाशक, कवि  व् अनुवादक आज  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आर्थिक नवनिवेश हेतु दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स के पूर्व निवेश से भी हानि का अंदेशा है/ जीवनसंगी के साथ अपव्यय के कारण कलह का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि सामाजिक सरोकार की व् रचनात्मक गतिविधियों एवं शोध कार्यों में बढ़ेगी/ विदेशी सम्पर्क सूत्र भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ एयर लाइन्स, ट्रेवल एजेंट्स, चांदी हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता,  मीडिया, अनुवादक व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये// वाहन चालन में  आज अधिक सावधानी  बरतिए/बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये व् उनके मन की चपलता पर काबू रखते हुए, उनके दृष्टिकोण को समझने की कोशिश कीजिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण कर  पायंगे और आज आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म निर्माता, कला समीक्षक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं , चर्म  उत्पादों, कास्मेटिकस व् एथनिक ज्वेलरी के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 7,16,25
आज सेहत  व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/  किसी एलर्जी या वायुजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ पर्वतारोहण व् एयर ट्रेवेल्स सेक्टर को भी कुछ परेशानी का अंदेशा है/ मीडिया, प्रकाशक व् कला समीक्षक एवं अनुवादक, एथनिक ज्वेलरी, कास्मेटिकस, कलाकृतियों, भूरे रंग की वस्तुओं  व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुल मिलाकर दिन सामान्य है/  कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत  प्रयास आज आप की स्थिति में कुछ खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक अवरोधों के कारण, कार्य गति शिथिल रहेगी/ अपव्यय के कारण सहचर  से मनमुटाव का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की  कमी  आज आप बहित शिद्द्त  से महसूस करेंगे/ शेयर्स के पूर्व निवेश से भी प्रतिकूल परिणाम आ सकते हैं/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री

No comments:

Post a Comment