Wednesday, September 9, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/9/2020 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/9/2020 गुरुवार 


अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति और अधिक  मुखर होगी/ कुछ विरोधी तत्व आपका अपयश फ़ैलाने की कोशिश कर सकते हैं/ आर्थिक स्तर पर भी कुछ परेशानी का अंदेशा है/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये व् चुगलखोरों  की अवहेलना कीजिये/ सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ , प्रशासनिक अधिकारी व् सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आज विदेशी संपर्क सूत्र व मित्रमंडली आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सार्थक रहेगा/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् कुछ समय आमोद प्रमोद व् मनोरंजन, रचनात्मक गतिविधियों के लिए दे पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ भूरे व् स्लेटी रंग की  वस्तुओं, चर्म  उत्पादों  व् कास्मेटिक के विक्रेता, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, मनोरोग, बालरोग विशेषज्ञ व्  सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक निर्धारित लक्ष्य, कुछ आर्थिक बाधाओं के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ आज आपका कोई प्रियजन भी कुछ अरसे के लिए आप से बिछुड़ सकता है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ आज शेयर्स में  हरगिज़ निवेश न कीजिये/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यकम में फेर बदल का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी उलझने बढ़ा  सकते हैं/ सहचर  से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ स्लेटी रंग की वस्तुओं, बालोपयोगी उत्पादों व् खेल  सामग्री के विक्रेता, नर्सिंग होम्स , फ़िज़ियोथेरेपिस्ट व् मनोचिक्त्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के खुशनुमा समय  पाएंगे/

अंक 5, 14, 23
आज अपनी तर्क शक्ति व् प्रबंधन क्षमता के दम पर आप प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक क्षेत्र में अपनी कुछ खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व्  राजनैतिक शिष्ट मंडल , दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं  के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/साहित्यकार, शैक्षणिक संस्थाएं, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, प्रकाशक व् मीडिया, सोने के विक्रेता, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अन्तरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  भाग्य अनुकूलता से  आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ कलात्मक गतिविधियों से जुड़े लोग, फैशन व् ग्लैमर जगत, कलादीर्घा संचालक, सेक्सोलॉजिस्ट, फिल्म निर्माता, चर्म उत्पादों, काफी व् तम्बाकू के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ कला व् फिल्म निर्माण, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए व् विदेश भ्रमण  हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण उच्च अधिकारियों  व् बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ने का अंदेशा है/राजनैतिक स्तर पर भी अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ दुग्ध उत्पादों  की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/ व्यवस्थित चित से दैनिक  क्रियाकलापों पर  ही ध्यान केंद्रित  कीजिये/ किसी नए प्रोजेक्ट को आज शुरू न कीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य, कुछ आर्थिक समस्याओं के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ आज नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स में  निवेश से नुक्सान का अंदेशा है/अपने किसी प्रियजन की  कमी आज आप बहुत  शिद्द्त से महसूस करेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण व् संतान की बढ़ती हुई मांगे पूरी न कर पाने के कारण आज आप अनमने रहेंगे/ आज किसी को भी उधार न दें और न ही लें/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment