Friday, August 28, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/8/2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  29/8/2020

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/विदेश गमन हेतु व् निर्यात व्यवसाय  विस्तार, खेल स्पर्धा व् सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु विदेश जाने के लिए अनुकूल दिन है/ सैर सपाटे, आमोद प्रमोद के कार्यक्रम भी बन सकते हैं,परन्तु वाहन चालन में अधिक सावधानी की ज़रूरत है/ चांदी , मोती, सीमेंट, पारे के विक्रेता, उड्डयन व् होटल उद्यमी ,बाल रोग व् मनोरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका विशेष साथ देंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/इवेंट मेनेजर्स, बाल साहित्य व् धार्मिक साहित्य प्रकाशक, खेल जगत से जुड़े लोग,धर्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, पर्यटन व् उड्डयन उद्यमी ,परिवहन विभाग, चांदी, हीरे, पेट्रोल, कोयले, सीमेंट के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ शांत चित से सम्पन्न कर पाएंगे/ व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/आध्यात्मिक गतिविधियों ,तीर्थ यात्रा, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष में रूचि बढेगी/ प्रतियोगी परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिलने के आसार हैं/ चांदी, हीरे, पेट्रोल, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद  स्थिति में रहेंगे/ अचानक आये मेहमानों के कारण , संतान पक्ष की किसी चिंता से व् यात्रा कार्यक्रम  में बाधा के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आपके सहायक सिद्ध होंगे/ बच्चों व् मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ चांदी, सीमेंट, खेल सामग्री के विक्रेता, बाल रोग व् मनोरोग विशेषज्ञ ,संगीतकार, होटल उद्यमी अधिक अनुकूल स्थिति  रहेंगे / वाहन चालन  में आज अधिक सचेत रहिए /
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दीजिये व् अपनी गणनाताम्क योग्यता पर भी पूरा भरोसा कीजिए / मनोचिकित्सिक,  बाल रोग विशेषज्ञ ,इवेंट मेनेजर्स, निर्यातक, खेल जगत से जुड़े लोग, होटल उद्यमी, सीमेंट, पारे व् राख के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों की भावनाओं का आदर कीजिये व् अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ वाहन चालन में भी आज अधिक सचेत रहिये/

अंक 6,15,24
आज के दिन आपकी स्थिति में  किसी उल्लेखनीय बदलाव  के आसार नहीं है/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् शांत चित से कुछ समय अपनी पसंदीदा गतिविधियों में  दे पाएंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर  विशेष सजग रहिये/ वायु जनित संक्रमण या एलर्जी से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आज आपकी सामजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढेगा/ बाल रोग विशेषज्ञ व् सर्जन्स, इवेंट मेनेजर्स, निर्यातक,  हीरे, पेट्रोल के विक्रेता, मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ मीडिया, वास्तुविद, सर्जन्स, प्रकाशक, हीरे , कोयले,पे ट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे /आध्यात्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा/ मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, ईंधन विक्रेता , शल्य चिकित्सिक , हीरे के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से या विदेश में  बसे किसी मित्र की किसी परेशानी के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment