Thursday, August 6, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/11/2020 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/11 /2020  रविवार



 अंक १,१०,१९,२८
आज आपकी रूचि सैर सपाटे व् पिकनिक में रहेगी/ कलात्मक प्रवृति उभरेगी/ आज आपको कुछ प्रशासनिक मतभेदों से परेशानी हो सकती है, परन्तु अंत में  आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ चांदी व् कलाकृतियों  का निर्यात लाभ देगा/ यातायात नियमों व् बुजुर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक २,११,२०,२९
आज आपका प्रभुत्व बढेगा व् पारिवारिक मामलों में आपकी राय का मान होगा/ रचनात्मक गतिविधियों, वास्तु व् ज्योतिष, योग साधना में रुझान रहेगा/ चांदी, हीरे, पेट्रोल, वाहन, प्रकाशन सामग्री व् श्याम वर्ण वस्तुओं का व्यापार लाभ देगा/ आज कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/ ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट, आध्यात्म गुरु, प्रकाशक व् मीडिया विशेष अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०
आज आप अपने कार्य क्षेत्र व् प्रतियोगिताओं में अग्रणी रहेंगे/ लेखक, अनुवादक, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, प्रकाशक,कलाकार व् कला समीक्षक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ हीरे, चांदी, वाहन, पेट्रोल, प्रिंटिंग स्याही के विक्रेता ,भवन निर्माता,परिवहन विभाग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
आज वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ बुजर्गों की भावनाओं के अवहेलना न कीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों व् मनोरंजन,सैर सपाटे के लिए कुछ समय दे पाएँगे/ परन्तु वाहन चालन  में विशेष सतर्कता बरतिए/

अंक ५,१४,२३
आज अपने बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से सामंजस्य बना कर चलिए/वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ आप को प्रशासनिक स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ेगा, परन्तु अंत में  आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक  ६,१५,२४
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज का दिन सामन्य रूप से, बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो पाएंगी/ कुछ समय पसंदीदा गतिविधियों में दीजिये व् छुट्टी के दिन का लुत्फ़ लीजिये/
अंक ७,१६,२५
आज सेहत व् आहार की  ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/आज उड्डयन विभाग को भी कुछ परेशानी  का सामना करना पड़ सकता है व् हवाई यात्रा में बाधा का अंदेशा है/ सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठित रहेंगे/ हीरे,पेट्रोल, वाहन व् काले  रंग की वस्तुओं का विक्रय विशेष लाभ देगा/ आध्यात्म में भी रूचि रहेगी/

अंक ८,१७,२६
आज कुछ विरोध के बाद, आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में आयेंगे/ राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानई बढा सकते हैं/धार्मिक गतिविधियों में रुझान रहेगा/ पेट्रोल, वाहन व् हीरे के विक्रेता तथा प्रकाशक व् योग साधक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ उपभोग दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/

अंक ९,१८,२७
आज का दिन सामान्य गतिविधियों में बीतेगा/ किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/ धार्मिक क्रिया कलापों में समय दे पाएंगे/ हीरे, पेट्रोल, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ मीडिया अधिक प्रभाव शाली होगी/

No comments:

Post a Comment