Wednesday, August 26, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/8/2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 27/8/2020 गुरुवार 


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये//शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/, इसी कारण, आप अस्वस्थता के बावजूद, अपने पारिवारिक, सामजिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/सोने, सम्पति, हीरे, लोहे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, साहित्यकार ,सामाजिक कार्यकर्ता ,आर्किटेक्ट्स , प्रसूतिगृह व् सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,20
पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सामाजिक, धार्मिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी मन रमेगा/ सोने, सम्पति, भवन निर्माण सामग्री, सरसों के तेल  के विक्रेता, सर्जन्स, ट्रांसपोर्टर्स, धर्मप्रचारक, भविष्य वेता, मीडिया,प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा व् सामाजिक सम्मान में भी वृद्धि होगी /

अंक 4,13,22,3१ 
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये/ कुल मिलाकर दिन सामान्य  है/ व्यवस्थित चित से दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/

अंक 5,14,23
सेहत व् आहार की ओर  सचेत रहिये./ मन की चपलता पर यथासंभव काबू रखिये/ बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान कीजिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ वाहन चालन में  भी अधिक सजग रहिये/ गृह व् शिक्षा ऋण एजंसियां, सोने व्  उपयोगी  सामान के विक्रेता, साहित्यकार, स्त्रीरोग चिक्त्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
शारीरिक व् मानसिक  सवास्थय  की और अधिक ध्यान दीजिये/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फल स्वरूप आज आपकी पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ गृह उपयोगी सामग्री, सोने, सम्पति के विक्रेता, आंतरिक  सज्जाकार ,कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
सेहत व् आहार की ओर  सचेत रहिये/ आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक  मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/सोने, सम्पति, हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे, कोयले ,भवन निर्माण सामग्री व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, धर्मगुरु, प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज  व्यवसायिक , सामाजिक व् पारिवारिक गतिविधियाँ सहजता से व् प्रभावी ढंग से सम्पन्न कर पाएंगे /सोने, सम्पति, सुनहरी वस्तुओं, सरसों के तेल ,गृह उपयोगी सामग्री, भवन निर्माण सामग्री, प्रिंटिंग ईंक ,पेट्रोल, वाहन, लोहे ,कोयले के विक्रेता, मीडिया, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा व् परिवार में 
माँगलिक गतिविधियो के संकेत है/ मीडिया, धर्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, भविष्यवेता, जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स, हीरे व् पेट्रोल, सोने, सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/प्रतिष्ठा बढेगी/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment