Tuesday, August 25, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/8/2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  26/8/2020 बुधवार

 अंक 1,10,19,28
आज अहम के टकराव के कारण बुजुर्गो व् उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं/वाहन चालन में  भी अधिक सतर्कता की ज़रूरत है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ पर्यटन उद्यमी व् उड्डयन सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ चांदी ,सीमेंट व् हस्त् शिल्प उत्पादों के विक्रेता, इवेंट मैनेजर्स अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपके लिए विशेष अनुकूल हैं/ पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, चांदी, मोती ,हीरे, पेट्रोल, लोहे, वाहन, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, बाल साहित्य प्रकाशक, मनोरोग व् बाल रोग चिकित्सिक, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आध्यात्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष में रूचि बढेगी/ आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक प्रभुत्व बढेगा/

अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ कलातमक गतिविधियो , साहित्य सृजन, आमोद प्रमोद , तीर्थ यात्रा ,हवाई यात्रा के लिए अनुकूल दिन है/ वाहन, पेट्रोल, लोहे, हीरे, प्रिंटिंग ईंक, भवन सामग्री के विक्रेता, कॉस्मेटिक सर्जन्स व् डेंटिस्ट, धर्म प्रचारक, मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य की कमी के कारण व्  अहम के टकराव की वजह से परेशानी बढ़ सकती है/ शांत व् व्यवस्थित चित से दैनिक क्रिया कलाप पूरे करने की कोशिश कीजिये/ विदेश में  पर्यटन हेतु, उच्च अध्ययन, साँसकृतिक प्रस्तुति व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ आज बच्चों व् मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/

अंक 5,14,23
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सचेत रहिये/ बुजर्गों की अवहेलना से परेशानी बढ़ सकती है/ उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजये/ अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दीजिये व् अपनी गणनाताम्क क्षमता पर भी पूरा भरोसा कीजिये/ व्यवसाय विस्तार की नव नीतियाँ बनाईये/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक व्  होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज के दिन आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता  से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेल मिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुधरेगी/ आपकी राय का मान होगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण आपके मददगार सिद्ध होंगे/ प्रकाशक मीडिया, हीरे, वाहन, लोहे, कोयले, पेट्रोल के विक्रेता, धर्म गुरु, सर्जन्स, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, निर्यातक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ वायुजनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/ एयर ट्रेवल में भी बाधा आ सकती है/

अंक 8,17,26
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे /धर्म प्रचारक, मीडिया, प्रकाशक, हीरे, वाहन, लोहे, पेट्रोल, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,2 7
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ विचलित होंगे,परन्तु धैर्य पूर्वक हल पाने की कोशिश कीजिये; आप अपना तर्क मनवा पाएंगे/ मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  बाधा का अंदेशा है/ धार्मिक गतिविधियों में  रूचि बढेगी/ फोटो जर्नलिस्ट ,प्रकाशक , हीरे व् ईंधन के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment