Sunday, August 23, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/8/2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/8/2020

अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है /शेयर्स  में हरगिज़ निवेश न कीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से कुछ मनमुटाव का अन्देशा है/ सैर सपाटे, मनोरंजन व् रचनातमक गतिविधियों के लिए अनुकूल दिन है/चांदी के निवेशक व् निर्यातक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अक 2,11,20,29
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ भूरे रंग की वस्तुओं ,चर्म  उत्पादों व्  कास्मेटिक के विक्रेता ,फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, मीडिया, कला समीक्षक, आर्ट गेलरी संचालक ,चांदी के विक्रेता व् टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये व् अनर्गल वाद विवाद से भी दूर रहिए /

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/प्रेम प्रसंग में मधुरता की कमी महसूस होगी/आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा /सेना, न्यायपालिका, कृषक वर्ग, भू शोधकर्ता, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक 4,13,22,31
आज का दिन नवनिवेश के लिए प्रतिकूल है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ लोटरी व् शेयर्स में हरगिज़ निवेश न कीजिये व् किसी से भी उधार मत लीजिये/ कुछ समय अपनी पसंदीदा रचनातमक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद में दीजिए /

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ सम्पन्न करने की कोशिश कीजिये/

अंक 6,15,24
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग व् सेक्सोलोजिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़े किसी वाद के कारण व् अनर्गल बहसबाजी से परेशानी का अंदेशा है/


अंक 7,16,25
सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्ट फिल्म निर्माता कलाकार, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, चर्म उत्पादों, तम्बाकू, काफी, मोती  के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया  आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/


 अंक 8. 17, 26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों व् वास्तु परामर्श ,पत्रकारिता में  रुझान बढेगा/ भू उत्पादों, ईधन व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, फोटो  जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/


अंक 9,18,27
आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कार्य गति शिथिल होने का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की चेष्टा कर सकते हैं/ सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, कृषक वर्ग, ईंधन विक्रेता, फोटो ग्राफर्स ,सम्पति विक्रेता, भू अनुसन्धान कर्ता, बहुरंगी उत्पादों के विक्रेता,  धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 



www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment