Wednesday, August 19, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/8/2020

अंकों  के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 20/8/2020

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/आप रचनातमक गतिविधियों, सैर सपाटे,मेहमान नवाजी में खुशनुमा समय बिता पाएंगे/ इवेंट मेनेजमेंट, खेल स्पर्धा , सांस्कृतिक  प्रस्तुति व् निर्यात व्यवसाय  विस्तार, उच्च अध्ययन, भ्रमण हेतु विदेश गमन के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ चांदी व् कलाकृतियों के निर्यातक मीडिया, बालरोग व् मनोरोग  विशेषग्य विशेष अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको लाभान्वित करेंगे/ व्यवसाय व् निवास बदलने हेतु एंव गृह निर्माण हेतु अनुकूल दिन है/आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार,सोने, चांदी, खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक, मनो चिकित्सिक व् बाल रोग विशेषग्य, बाल साहित्य प्रकाशक, मीडिया, पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने रहेंगे, परन्तु शांतिपूर्वक हल पाने की कोशिश कीजिये, काफी हद तक समस्या का निवारण  कर पाएंगे/ चांदी, सोने, सम्पति के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, गृह निर्माता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से रचनातमक, कलात्मक गतिविधियों मैं समय दे पाएंगे/ सैर सपाटे व् मेहमान नवाजी के कार्यक्रम भी बनेंगे/ बच्चों के साथ बिताया गया समय सुकून देगा/ कलाकार, मीडिया, खेलजगत, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज कर्म व् भाग्य दोनों ही आपका साथ देंगे/अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी पारिवारिक निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ साहित्यकार, बाल साहित्य प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंसियां ,मनो चिकितिक, बालरोग विशेषग्य , सोने व् सम्पति के विक्रेता, निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ आप अपने प्रियजन की सुखसुविधा हेतु सहर्ष  व्यय करेंगे/ सोने व् सुनहरी वस्तुओं , सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष सतर्क रहिये/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है / एयर ट्रेवल्स में भी बाधा की आशंका  है/ अस्वस्थता के बावजूद आप अपने दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यकार, नर्सरी स्कूल संचालक, सोने, सम्पति के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फल स्वरूप पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति प्रभावी रहेगी/ सरसों के तेल, सुनहरी वस्तुओं, सोने व् सम्पति के विक्रेता, साहित्यकार आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा बढेगा/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आप कुछ अव्यस्थित रहेंगे/ पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment