Monday, August 31, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/9/2020 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दि.

 1 /9/2020  मंगलवार


अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी व् आप अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग करते हुए लाभान्वित हो पायेंगे/ आपके कृतित्व और व्यक्तित्व की सराहना होगी/ बेंकर्स, लेखाविद, इवेंट मेंजेर्स,  मनोरोग व् बाल रोग विशेषज्ञ, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, होटल उद्यमी, विदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ व् खेल जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में शिष्ट मंडल व् सांस्कृतिक दल भेजने हेतु विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे व् कुछ बाधित कार्य भी गति ले पाएंगे/ खेल सवांददाता, डे केयर, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग चिकित्सिक, ट्रेवल व् लोन एजेंट्स, फैशन व् ग्लेमर जगत, गीत व् नृत्य निर्देशक, इवेंट मेनेजर्स, निर्यातक, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, खेल सामग्री व् बालोपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पायेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या के चलते व आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज आपके पूर्व  निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये; अन्यथा वसूलने में दिक्क्त आएगी/  व्यवस्थित चित से दिनचर्या पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ धर्म प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, कृषक वर्ग, ईंधन व् भू उत्पादों, नवरतन बी बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् प्रशासनिक एवं राजनैतिक विवादों से यथासम्भव दूर रहिये/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल अपनी विशेष पहचान बना पाएंगे/ सामाजिक कार्यकर्ता, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, बेंकर्स व् होटल उद्यमी , इवेंट मेनेजर्स व खेल सवाददाता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता के आधार पर आप प्रशासनिक व् व्यवसायिक क्षेत्रं में खास पहचान बना पाएंगे/ इवेंट मैनेजर्स, कोरियोग्राफर, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, खेल जगत, राजनेता, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, बेंकर्स, लेखाविद, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, डे केयर सेंटर्स, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ सम्पति से जुड़े किसी वाद से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की अस्स में न रहिये/ दिनचर्या निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकम्पा से कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ, खेल जगत, बेंकर्स व् लोन एजेंट्स, टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, भूरे  व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, इवेंट मेनेजर्स, फैशन व् ग्लेमर जगत,  खेल जगत  व् कला समीक्षक  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी सुदेबाजी या मुकदमेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद व् अहम के टकराव के कारण परेशानियाँ बढ़ सकती हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी अवश्य आश्वस्त हो लीजिये; आज फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/ आज कोई प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये; शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसे समस्या के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ अचानक आये मेहमानों की वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी रहेगी/ धार्मिक क्रियाकलापों में समय दे पाएंगे/ कृषक वर्ग, फोटो जर्नलिस्ट, भू उत्पादों व् ईंधन के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment