Monday, August 17, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/8/2020 मंगलवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/8/2020  मंगलवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन सामान्य है/दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/भाग्य से भी  आज आप किसी अनुकम्पा  की आशा में न रहिये/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् अपनी पसंदीदा गतिविधियो में दीजिए /

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक सचेत रहिये/ सम्पति  से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये व् अनर्गल वाद विवाद से यथासंभव दूर रहिये/अस्वस्थता के बावजूद आज आप अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व पूरे कर पाएंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, लेखक, स्त्री रोग चिकित्सिक, सामाजिक कार्यकर्ता व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आप सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा/ नवरतन, सोने, सम्पति के विक्रेता व् निवेशक, कृषक वर्ग, सेना व् न्यायपालिका, भू शोध से जुड़े लोग,  फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, प्रकाशक, साहित्यकार व् धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश हेतु विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 4,13,22,31
आज के दिन आपकी स्थिति में किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अपनी मनपसंद गतिविधियों में दीजिये/ कुल मिलाकर दिन सामान्य है/

अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार की ओर  अधिक सचेत रहिये/ गर्मी, आग या शोर्ट सर्किट की वजह से भी कुछ परेशानी का अंदेशा है/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी से दूर रहिये/ साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में कुछ समय दीजिये/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंसियां, सम्पति व् सोने की दीर्घ कालीन निवेशक, समाज सेवक व् प्रसूतिगृह अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
सेहत व् आहार के प्रति लापरवाही आज आपकी परेशानी बढ़ा  सकती है/सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी में  परेशानी बढने का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फ़लस्वरूप ,आज अस्वस्थता  के बावजूद अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/आंतरिक सज्जाकार,आर्किटेक्ट्स, सोने के विक्रेता,मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति लापरवाही आपकी परेशानी बढा सकती है/ सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ सोने , स्टेशनरी  व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/सामाजिक व् धार्मिक गतिविधियों, वास्तु व् ज्योतिष परामर्श में रुझान बढेगा/ ईंधन, बहुरंगी उत्पादों, सरसों के तेल, सोने, नवरतन व् कृषि भूमि के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सोने व्  कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/ आपकी राय का मान होगा/ धार्मिक गतिविधियों, दर्शन शास्त्र व् वास्तु ज्ञान में आपकी रूचि बढेगी/ ईंधन, सोने, सम्पति, नवरतन, बहुरंगी उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सेना व् न्यायपालिका, धर्म गुरु व् फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment