Friday, August 7, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/12/2020 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/12/2020  मंगलवार


अंक 1,10,19,28
आज आपकी बौधिकता से लोग प्रभावित रहेंगे/ प्रशासनिक व् राजनेतिक एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ अहम पर यथासंभव काबू रखिये व् बुजर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/ वाहन चालन में भी आज अधिक सतर्क रहिये/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति से जुडी किसी वाद में  आज परेशानी का अंदेशा है/ धार्मिक गतिविधियों में  मन अधिक रमेगा/ मीडिया, धर्म गुरु, हीरे, वाहन, लोहे व् पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/आपकी राय का मान होगा/ ईंधन,वाहन, हीरे, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, सेना, न्यायपालिका,आध्यात्म गुरु, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ प्रशासनिक मतभेद व् राजनेतिक प्रतिद्वंदिता आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ वाहन चालन में  भी अधिक सचेत रहिये/ शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
आपके बौधिक स्तर व् तर्क शक्ति से लोग प्रभावित होंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी विशेष पहचान बना पाएंगे/ संयमित चित से अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ बहसबाजी से व् बुजुर्गों की अवहेलना करने से परेशानी बढ़ सकती हैं/ वाहन चालन में  भी अधिक सावधानी बरतिए/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज स्थगित कर  दीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ शोर्ट सर्किट व् आग से होने वाले नुक्सान के प्रति सचेत रहिये/


अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे /व्यवसायिक क्षेत्र में आप अपनी बात मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे, परन्तु व्यवहार यथासंभव विनम्र रखिये/ क्रोध के कारण परेशानी बढ सकती है/ धर्म प्रचारक,मीडिया,प्रकाशक,हीरे ,पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 8,17,26
अहम पर काबू रखिये व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने की व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ धर्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक,आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स,  पेट्रोल, कोयले, लोहे, हीरे व् नवरतन के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आज आप अपनी बात, विरोध के बावजूद दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ भाग्य अनुकूलता  के फलस्वरूप, आप के व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी पूरे हो पाएंगे/ मीडिया, फोटोजर्नलिस्ट, धर्म गुरु, वास्तु विद व् भविष्य्वेता , हीरे, ईंधन के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, भू शोध  से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक 
और भाग्यांक

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment