Monday, June 29, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/9/2020 MONDAY

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/9/2020

अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबन्धन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/  राजनेता, एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों  के विक्रेता सामाजिक कार्यकर्ता  आज अधिक अनुकूल स्थिति  में  रहेंगे/आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर  सपाटे, आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण की ओर बढ़ेगी/  मीडिया, एयर ट्रेवल्स, होटल व्यवसायी, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, अनुवादक व् कवि , नर्सिंग होम्स , मनोवैज्ञानिक, खेल जगत, बालोपयोगी वस्तुओं व् खेल सामग्री के निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण  कर पाएंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं  ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपका साहित्यिक व् सामाजिक दायरा बढ़ेगा/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक, मीडिया, प्रकाशक व् कलाकार, आंतरिक सज्जाकार, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, इवेंट मैनेजर्स, कोरियोग्राफर्स , बैंकर्स व् लोन एजेंट्स, आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु उत्तम दिन है/
अंक 3,12,21,30
कुछ मानसिक तनाव  के बावजूद दैनिक गतिविधियाँ  सहजता  से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्कत का सामना करना पड़ेगा/ चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के विक्रेता, कवि, अनुवादक व् मीडिया अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम् पर  यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ एयर लाइन्स, अनुवादक, कला समीक्षक, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों के
विक्रेता, समाजसेवक व् टूरिस्ट गाइड्स , इवेंट मैनेजर्स , कोरियोग्राफर्स , बेंकर्स व् लोन एजेंट्स अपेक्षा कृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आपकी प्रबंधन योग्यता  व् प्रशासनिक क्षमता के आधार पर आप समाजिक, व्यवसायिक व् राजनैतिक क्षेत्र  में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् शिष्ट मण्डल अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ दुग्ध उत्पादों, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के वितरक , राजनीतिज्ञ,  एन जी ओ व् समाज सुधारक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंसियां,  बालोपयोगी वस्तुओं एवं खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/आज आपकी गतिविधियों में  नवीनता की कमी से आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक निर्धारित लक्ष्य  सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ विदेश में भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार, उच्च अध्ययन व् भ्रमण हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ खेल सामग्री, वाद्य  यंत्र  व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, बेंकर्स व् लोन एजेंट्स, टूरिस्म सेक्टर व् होटल उद्यमी , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व राजनैतिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ शांत मन  से दैनिक दायित्व  निभाने की कोशिश कीजिये/ सफ़ेद रंग की  वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/
अंक 9,18,27
 दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/  सहनशील  रवैया अपनाईये व संयमित मन से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्कत का अंदेशा है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment