Thursday, September 24, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/9/2020 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/9/2020  शुक्रवार 


अंक 1,10,19,28
आज आपकी रुचि रचनात्मक व् कलातमक गतिविधियों, साहसिक समुद्री अभियान, सैर सपाटे आदि में बढ़ेगी/ मीडिया, अनुवादक, कलाकार, धर्म प्रचारक, समुद्री उत्पादों व एक्वा  गार्ड्स के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, एयरलाइन्स, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की  शुद्धता  व् वातावरण की स्वच्छता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ अस्वस्थता के बावजूद , भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक  दायित्व  पूर्ण  कर पाएंगे/ साहित्यिक व्  सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/  शिक्षाविद, आध्यात्म गुरु, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  

अंक 3,12,21,30
आज  भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से  अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व  व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, हीरे, मोती, चाँदी, सीफ़ूड, हस्तशिल्प उत्पादों , एक्वा गार्ड्स  के विक्रेता, मर्चेंट नेवी, शिपिंग सेक्टर,  मीडिया व् प्रकाशक, आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज अपव्यय के कारण, जीवनसंगी से मनमुटाव का अंदेशा है/ शेयर्स के पूर्व निवेश में भी हानि हो सकती है/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, नौका विहार आदि की ओर बढ़ेगी, परन्तु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ शिप्पिग इंडस्ट्री, जलशुद्धिकरण सयंत्र, मोती, मत्स्य, नमक, एक्वा गार्ड्स विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे /प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ आर्थिक नवनिवेश हेतु दिन प्रतिकूल है/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में रहिये/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु कुछ अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे व् परिवार में आपकी राय को सहज अनुमोदन भी मिलेगा/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ , सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/

अंक 7,16,25
आज आप शांत चित से सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व निभा पाएंगे/ आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण के अवसर बनेंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग , सेक्सोलॉजिस्ट्स, मनोविशेषज्ञ, मीडिया, कवि  व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी परेशानी हो सकती है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य  से  भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने के उपरान्त , कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिए/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्थिक नवनिवेश हेतु दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स के पूर्व निवेश से भी आज प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं/अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment