Monday, September 21, 2020

ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/9/2020 TUESDAY

ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/9/2020    मंगलवार

 अंक 1, 10 , 19 , 28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये व् वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/

 अंक 2, 11, 20 , 29
 दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, हीरे, वाहन, पैट्रॉल व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, धर्म प्रचारक, मीडिया, जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3 , 12 , 21 , 30
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ धर्म प्रचारक, धार्मिक साहित्य के शोधार्थी व् प्रकाशक, हीरे, नवरतन, ईंधन व् वाहन, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता,सर्जन्स, सेना व् न्यायपालिका, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

 अंक 4 , 13 , 22 , ३१
आज आपकी रुचि  अनुसन्धान, आविष्कार, सामाजिक व् प्रशासनिक नवाचारों में रहेगी/ राजनैतिक क्षेत्र में भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/ वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/ बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर आप प्रशासनिक, राजनैतिक  व् सामाजिक गतिविधियों में  खास पहचान बना पाएंगेविदेश में राजनैतिक व सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ सम्पति के सौदेबाजी व् इस से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/
अंक 6,15,24
आज आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/  दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय अपनी अभिरुचियों व्  सामाजिक मेलमिलाप मेँ  दीजिए / अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी  न्यायिक प्रक्रिया  सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 7,16,25
आज का दिन गतिशील हैं व् आपके कुछ बाधित कार्य पूर्ण होंगे/ उधार दिया हुआ धन भी वसूल हो सकता है/ मनोवैज्ञानिक, मीडिया, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, सीमेंट, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/ कोई भी नया प्रोजेक्ट आज शुरु न कीजिए / धार्मिक क्रिया कलापों में समय दे पाएंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक, कृषक वर्ग , भू उत्पादों , ईंधन व बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे. परन्तु आपके क्रियाकलापों में  नवीनता की कमी से आप  कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ धर्म प्रचारक, वास्तु विद, फोटो जर्नलिस्ट, कृषि उत्पादों, ईंधन , बारूद व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए, दृढ़ता पूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति  में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों  व् योग ध्यान में  मन रमेगा  व् तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ भूमि में दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/ हीरे, नवरतन, ईंधन, बारूद , वाहन , पेट्रोल व् कृषि उत्पादों के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक व् भविष्यवेता ,फोटो जर्नलिस्ट, कमांडोज़ , सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment