Sunday, September 20, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/9/2020 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/9/2020 सोमवार


अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां शांतिपूर्वक पूर्ण करने के उपरांत, कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों व् भ्रमण हेतु दे पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मीडिया , एयरलाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सामाजिक कार्यकर्ता, सोने, सम्पति व्  गृह उपयोगी वस्तुओं  के विक्रेता, साहित्यकार, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आंतरिक सज्जाकार, मीडिया  व् प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वायु जनित संक्रमण , तेज बारिश या समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् शैक्षणिक क्षेत्र में  कुछ नाम होगा/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में मन रमेगा/  शिपिंग इंडस्ट्री, एयरलाइन्स, समुद्री उत्पादों सोने, सम्पति,  गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स व स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मीडिया व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ शांत चित से कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् भ्रमण में दे पाएंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री, एयर लाइन्स, जल शुद्धिकरण सयंत्र, समुद्री उत्पादों, हस्त शिल्प उत्पादों व् चांदी के विक्रेता एवं निर्यातक , मीडिया, कवि  व् अनुवादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे/ प्रसूतिगृह, सोने, स्टेशनरी व्  गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी कुछ पहचान बना पाएंगे/
अंक 6,15,24
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ सुनहरी रंग की वस्तुओं, सोने व् सम्पति के  विक्रेता, साहित्यकार , सामाजिक  कार्यकर्ता, स्त्री रोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज कारोबारी व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद , आर्किटेक्ट्स,  साहित्यकार, सोने व् रिहायशी सम्पति, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, आंतरिक सज्जाकार, ट्रांसपोर्टर्स , मीडिया, प्रकाशक, कुटीर उद्योगपति व् प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने की स्थिति में रहेंगे/ परिवार व् समाज में आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सोने, स्टेशनरी व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता , जर्नलिस्ट व्  वास्तु विद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अंक 9,18,27
आज आप सुनियोजित ढंग से व्यय करते हुए, अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए, दृढ़ता पूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति  में रहेंगे/ सोने, सम्पति, गृह उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, प्रसूतिगृह व् आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment