Monday, March 2, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/3/2020 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/3/2020  बुधवार 

अंक 1,10,19,28
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व अन्तरंग मित्र आपको कुछ आकस्मिक लाभ दे सकते हैं/ विदेश में उच्च अध्ययन, व्यवसाय विस्तार व नौकरी हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ सीमेंट, पारे, चांदी, कलाकृतियों, खेल सामग्री,बालोपयोगी उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स, कोरियोग्राफर्स, बेन्कर्स व् चार्टर्ड एकाउंटेंट्, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ मेहमान नवाजी व आमोद प्रमोद में भी कुछ समय दे पाएंगे/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास  सामान्य परिणाम देंगे/ ग्रह अनुकूलता के कारण विदेशी सम्पर्क सूत्रों से आप लाभान्वित हो सकते है/ मनोरोग व बाल रोग चिकित्सक, खेल जगत से जुड़े लोग, कोरियोग्राफर्स व इवेंट मेनेजर्स, सीमेंट, पारे, खेल सामग्री, बालोपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, ट्रेवल व् लोन एजेन्ट्स,  टूरिज्म सेक्टर व् एयर लाइन्स, आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से या आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/ आज किसी को भी उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी का अंदेशा है/ चाँदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, एयरलाइन्स , कवि , अनुवादक व् मीडिया आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि नवाचारों, समाज सुधार, आविष्कार व अनुसन्धान में रहेगी/ अपने उत्पाद पेटेंट करवाने हेतु व निर्यात विस्तार हेतु अनुकूल दिन है/ होटल उद्यमी व् एयरलाइन्स, चांदी , सफ़ेद व स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री व बालोपयोगी उत्पादों के विक्रेता, इवेंट मेनेजर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 5,14,23
आज का दिन गतिशील है/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा संभव है/ आज विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स, खेल जगत से जुड़े लोग, बेन्कर्स, लेखाविद, लोन एजेंट्स, ट्रेवेल एजेंट्स, बालरोग व मनोरोग व चिकित्सिक, सफ़ेद व स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री व् बालोपयोगी वस्तुओं के विक्रेता व निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अंतरात्मा की पुकार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/

अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न होने से आप सुकून महसूस करेंगे/कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी होंगी/ भाग्य अनुकूलता के कारण आज विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको लाभान्वित कर सकते है/ विदेश गमन हेतु व निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु उत्तम दिन है/ खेल जगत से जुड़े लोग, इवेंट  मेनेजर्स, सांस्कृतिक दल, मनोवैज्ञानिक व बालरोग चिकित्सिक, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता, होटल उद्यमी व् खेल सवांददाता, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव व प्रशासनिक मतभेदों के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है/ सामंजस्य की नीति अपनाने में ही हित है/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ध्यान केन्द्रित कीजिये व कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पायेंगे/ राजनेता भी कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपकी उपलब्धियां सामान्य रहेंगी/ किसी विशेष बदलाव के संकेत नहीं है/ आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आपके यात्रा कार्यक्रम में बाधा का अंदेशा है/ संतान पक्ष  की किसी चिंता से भी आज आप कुछ अनमने रहेंगे/ व्यवस्थित मन से कार्य करने की चेष्टा कीजिये/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्कत रहेगी/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री

No comments:

Post a Comment