Saturday, March 28, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/3/2020 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/3/2020 रविवार



 अंक १,१०,१९,२८
आज आपकी रूचि सैर सपाटे व् पिकनिक में रहेगी/ कलात्मक प्रवृति उभरेगी/ कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ चांदी व् कलाकृतियों का निर्यात लाभ देगा/ टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, मीडिया व् कला समीक्षक, राजनेता व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९
आज आपका प्रभुत्व बढेगा व् सामाजिक मामलों में आपकी राय का मान होगा/ रचनात्मक गतिविधियों, साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में रुझान रहेगा/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों का व्यापार व् निर्यात लाभ देगा/ आज टूरिज्म सेक्टर व्  एयर ट्रेवल प्रकाशक व् मीडिया विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी या उस से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक ३,१२,२१,३०
आज आप अपने कार्य क्षेत्र  में अग्रणी रहेंगे/ रचनात्मक व् साहित्यिक गतिविधियों से नाम व् धन अर्जित कर पाएंगे/ लेखक, अनुवादक, मीडिया, प्रकाशक, कलाकार व् कला समीक्षक, आर्किटेक्ट्स, फोटो जर्नलिस्ट, वास्तु विद व् धर्म गुरु , सेना व् न्यायिक गतिविधियों से जुड़े लोग अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ नवरतन, चांदी, भू उत्पादों, ईंधन व् बारूद के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति मे रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
 रचनात्मक गतिविधियों व् मनोरंजन, सैर सपाटे के लिए कुछ समय दे पाएँगे/ रचनात्मक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में मन रमेगा/ आज राजनैतिक स्तर पर वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ शांत चित से दैनिक दायित्व निभाने के बाद, कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/ आज एयर लाइन्स, पर्यटन सेक्टर, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज अपने दायरे में सामंजस्य बना कर चलिए;  वैचारिक मतभेद व् क्रोध आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सम्पति स्थान्तरण भी आज स्थगित कर दीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, राजनैतिक व् समाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में आप कुछ पहचान बना पाएंगे/

अंक  ६,१५,२४
आज का दिन सामन्य रूप से, बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो पाएंगी/ अनर्गल वादविवाद व् क्रोध आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सम्पति की सौदेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ पावर ग्रिड्स, फायर ब्रिगेड, अनाज गोदाम के स्वामी, कमांडोज़ व् सैन्य दल आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक ७,१६,२५
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/ आज उड्डयन विभाग को भी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है व् हवाई यात्रा में बाधा का अंदेशा है/ सम्पति की सौदेबाजी से भी प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् कोई भी नया प्रोजेक्ट आज स्थगित कर दीजिये/

अंक ८,१७,२६
आज कुछ विरोध के बाद, आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में आयेंगे /धार्मिक गतिविधियों में रुझान रहेगा/ ईंधन व् भू उत्पादों के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट, प्रकाशक व् योग साधक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध वितरक आज कुछ परेशानी की स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
आज का दिन सामान्य गतिविधियों में  बीतेगा/ किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/ धार्मिक क्रिया कलापों में समय दे पाएंगे/ ईंधन, बारूद, कुकिंग गैस, भू उत्पादों के विक्रेता लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ मीडिया , फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म  प्रचारक अधिक प्रभाव शाली रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment