Friday, March 27, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/3/2020 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/3/2020  शनिवार

 
अंक १,१०,१९,२८
आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा, हालांकि शुरू में  कुछ लोग आपकी प्रशासनिक नीतियों का विरोध करेंगे/सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व दान पुन्य में  भी आप अग्रणी रहेंगे/आपके बौद्धिक स्तर का अधीनस्थ कर्मचारियों पर बहुत प्रभाव बढेगा/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रय से आतिरिक्त लाभ प्राप्ति के आसार हैं/आज वाहन चालन में आतिरिक्त सावधानी बरतिए/

अंक २,११,२०,२९
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगी/मीडिया, प्रकाशक, साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, आध्यात्म गुरु, सर्जन्स, हीरे, पेट्रोल व वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०
आज व्यक्तिगत स्तर आपके प्रयास कोई विशेष बदलाव या उपलब्धि नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी व पारिवारिक मसलों में भी आपकी राय का मान होगा/आप दृढ़तापूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ प्रकाशक, मीडिया, धर्म गुरु,  धार्मिक ग्रंथों के शोधार्थी, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स  हीरे, पेट्रोल, वाहन के विक्रेता , सर्जन्स, भविष्यवेता व् वास्तु विद अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेद व अहम के टकराव से आपकी परेशानी बढ़  सकती है/उच्च अधिकारियों व बुजुर्गों के साथ बहसबाजी में न उलझिए व अनर्गल वादविवाद से दूरी रखिये/सामंजस्य की नीति अपनाने में  ही हित है/वाहन चालन में  अधिक सावधानी बरतिए/आज सर्जरी के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक ५,१४,२३
आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अग्रणी रहेंगे/ विदेश में प्रशासनिक सेवारत अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए व मन की चपलता पर काबू रखिये/ बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझते हुए, उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की चेष्टा कीजिये/

अंक ६,१५,२४
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ नवीनता की कमी खलेगी/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/दैनिक दायित्व निर्बाश पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५
आज दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूरी हो पाएंगी/आप अपनी बात दृढ़ता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे व सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया, प्रकाशक,आध्यात्म गुरु, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स व्  ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६
आज प्रशासनिक स्तर पर कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/अंतत आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/आध्यात्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व ज्योतिष की ओर रुझान बढेगा/ मीडिया, हीरे, वाहन व पेट्रोल के विक्रेता, शल्य चिकित्सिक, वास्तु विद, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/

अंक ९,१८,२७
आज व्यक्तिगत स्तर पर उपलब्धियां सामान्य रहेंगी/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, पारिवारिक व सामाजिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से सम्पन्न हो पाएंगी/हीरे,  भवन निर्माण सामग्री, वाहन, ईंधन,लोहे के विक्रेता , जर्नलिस्ट, प्रकाशक, मीडिया, सर्जन्स , आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


http://www.numeropath.com/

No comments:

Post a Comment