Wednesday, March 25, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/3/2020 शुक्रवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/3/2020 शुक्रवार 


अंक १,१०,१९,२८
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ नव निवेश न कीजिये; आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं// सहचर की भावनाओं की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र , मीडिया व् अनुवादक आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज सेहत व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये व अनर्गल वाद  विवाद से भी दूर रहने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ आंशिक ग्रह अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे व सामाजिक स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होंगे/ फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, कला दीर्घा संचालक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला समीक्षक, आंतरिक सज्जाकार, कलाकर व् मॉडल्स , साहित्यकार व्  फिल्म निर्माता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जल जनित संक्रमण से परेशानी का अन्देशा है/
अंक ३,१२,२१,३०
आज व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आप निर्धारित लक्ष्य पूरे  कर पाएंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढेगा व घर में कुछ मांगलिक कार्य के आसार हैं / सम्पति, सोने, नवरतन, बहु रंगी भू उत्पादों, ईंधन, बारूद के विक्रेता, सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, कृषक वर्ग, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स से हानि का अंदेशा है/ / प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/
अंक  ४,१३,२२,३१
आज व्यक्तिगत स्तर पर उपलब्धियां सामान्य रहेंगी/ भाग्य वश भी किसी नवीनता के आसार नहीं हैं/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये व् कोई नया प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/ आर्थिक स्तर पर दिन प्रतिकूल है/ आप भाग्य अनुकूलता से कुछ हद तक लाभान्वित होंगे/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गॉर्डस के विक्रेता, मीडिया व् अनुवादक अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज सेहत की आर विशेष ध्यान दीजिये व व्यवहार में भी यथा संभव विनम्रता बरतिए/ अनर्गल वाद विवाद आपके रक्त चाप को बिगाड़ सकते हैं/ सामाजिक सरोकार की व साहित्यिक गतिविधियों में कुछ समय देने की कोशिश कीजिये/ सम्पति स्थानांतरण  से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज शुरू न कीजिये/
अंक ६,१५,२४
आज स्वास्थ्य व आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ रक्त विकार,चर्म रोग या ज्वर के कारण परेशानी का अंदेशा है/ चित शांत व व्यवस्थित  रखने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ रचनात्मक व् कलात्मक गतिविधियाँ धन व् यश प्राप्ति का साधन बनेंगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, भूरे  रंग की वस्तुओं  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ७,१६,२५
आज स्वास्थ्य व् आहार की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है/ क्रोध पर भी काबू रखिये/ अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों व् सामाजिक दायित्व निभाने में कुछ समय दीजिये/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, आंतरिक सज्जाकार, कला समीक्षक, गिफ्ट सेंटर संचालक व् काफी पार्लर्स , शिपिंग सेक्टर व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आप आज अपनी बात दृढ़ता पूर्व मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूरे हो पाएंगे/
आज आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े लोग,फोटो जर्नलिस्ट ,बहु रंगी उत्पादों, सम्पति, सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे व् आप धार्मिक एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी कुछ समय देना पसंद करेंगे/ कृषि  सम्पति  में दीर्घ कालीन निवेश के लिए अच्छा दिन है/ आर्थिक संसाधनों की अपेक्षाकृत कमी रहेगी/प्रेम प्रसंग में मधुरता की कुछ कमी महसूस होगी/ अपव्ययके कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/

No comments:

Post a Comment