Monday, March 23, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/3/2020 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/3/2020 मंगलवार 

अंक 1,10,19,28
आज का दिन आर्थिक स्तर पर जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स में इन्वेस्ट न कीजिये/आज कुछ अपयश का भी अंदेशा है/शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये व् शॉपिंग से पूर्व बजट अवश्य निर्धरित कर लीजिये/

अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ होगी /घर व आफिस की आन्तरिक सज्जा और व्यक्तिगत रख़ रखाव की ओर रुझान रहेगा/ सोने, एथिनिक जेवेलरी व गृह उपयोगी सामग्री, कास्मेटिकस, चर्म उत्पादों  व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, मॉडल्स, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कला दीर्घा  संचालक आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद, आप अपने पारिवारिक दायित्व व कारोबारी गतिविधियाँ सुचारू रूप से निभा पाएंगे/ आज नव निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ आध्यात्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/ किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज किसी प्रकार का नव निवेश न कीजिये व परिवार के लिए व्यय करते समय भी बजट निर्धारित कर लीजिये /अपव्यय के कारण सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है/ आज कुछ विरोधी तत्व आपका अपयश फ़ैलाने की कोशिश करेंगे/ आप प्रशासनिक नवाचारों , अनुसन्धान, आविष्कार व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/

अंक 5,14,23
आज आप पारिवारिक व सामाजिक गतिविधियाँ सहजता से निभा पाएंगे/ स्वभाव की चपलता व क्रोध पर नियंत्रण रखिये/ अनर्गल वादविवाद, सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ फायर ब्रिगेड, पावर ग्रिड्स व् अनाज गोदाम के स्वामी आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आपकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ प्रेम प्रसंग में मधुरता बढेगी व आप प्रियजन की सुख सुविधा पर आतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों, कास्मेटिक, एथिनिक जेवेलेरी व कलाकृतियों का विक्रय अधिक लाभ देगा/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला दीर्घा संचालक व् गिफ्ट सेंटर्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आप आर्थिक व सामाजिक स्तर पर प्रभावी रहेंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिकस व् एथिनिक जेवेलेरी के विक्रेता, साहित्यकार व प्रकाशक, कला समीक्षक ,सौन्दर्य विशेषज्ञ व सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज सामाजिक, पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/  बहुरंगी उत्पादों, ईंधन व्  भू उत्पादों का विक्रय विशेष लाभ देगा /साहित्यिक व आध्यात्मिक कार्यों में मन रमेगा/ धर्म प्रचारक व्  फोटो जर्नलिस्ट अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आप पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व निभा पाएंगे/ कुछ अपयश का अंदेशा है/ चुगलखोरो की अवहेलना कीजिये/ ईंधन, बहुरंगी भू उत्पादों, बारूद व् कृषि भूमि  का विक्रय आतिरिक्त लाभ देगा/ धार्मिक कार्यों में  भी समय दे पाएंगे/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये; बचते बचते भी कलह का अन्देशा है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक"

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment