Sunday, March 22, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/3/2020 सोमवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/3/2020 सोमवार


अंक १,१०,१९,२८
आज आप उत्साहपूर्वक विभिन्न सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियों में मन लगायेंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्र मंडली द्वारा आपको कुछ आकस्मिक लाभ मिलने के आसार हैं/विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु, सांस्कृतिक  दल भेजने  के लिए व इवेंट मेनेजमेंट, उच्च अध्ययन हेतु प्रस्थान करने के लिए अनुकूल दिन है/मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, निर्यातक, खेल सामग्री व् बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज आप के कर्म व भाग्य दोनों ही आपको विशेष लाभान्वित करेंगे/सैर सपाटे, मेहमान नवाजी,पर्यटन व विदेश यात्रा के कार्यक्रम क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल दिन है/सोने, रिहायशी सम्पति, सीमेंट, पारे, खेल सामग्री, बालोपयोगी सामग्री के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, इवेंट मेनेजर्स, नृत्य निर्देशक व संगीतकार, लोन एजेंट्स , निर्यातक,  मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ पारिवारिक , सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भी रूचि बढेगी/
अंक ३,१२,२१,३०
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व आकस्मिक आये अतिथियों के कारण कुछ अनमने से रहेंगे/ धैर्य पूर्वक स्थिति सँभालने की चेष्टा कीजिये/ पारिवारिक क्रिया कलापों में अधिक समय दे पाएंगे/ मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, चांदी, सोने व् सम्पति , गृह उपयोगी उत्पादों व् स्टेशनरी के विक्रेता, प्रसूतिगृह, सामाजिक कार्यकर्ता व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज का दिन गतिशील है व आप विभिन्न गतिविधियों में उत्साहित मन से भाग लेंगे व अग्रणी रहेंगे/ विदेश यात्रा हेतु व विदेशी सम्पर्क सूत्र बढ़ाने  हेतु उत्तम दिन है/ सीमेंट, खेल सामग्री, बालोपयोगी सामग्री पारे व चांदी के निर्यात के लिए विशेष अनुकूल दिन है/विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ व् सांस्कृतिक दल अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर  उपयोग कीजिये व निर्यात व्यवसाय के विस्तार हेत योजनायें बनाईये/खेल जगत से जुड़े लोग, बालरोग, मनोरोग व् स्त्रीरोग चिकित्सिक, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, निर्यातक, खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स, कोरियोग्राफर्स, सोने, सम्पति, सीमेंट, खेल सामग्री, बालोपयोगी व् गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में स्थाई रूप से बसने के लिए प्रस्थान करने हेतु अनुकूल दिन है/
अंक ६,१५,२४
आज के दिन किसी  उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप राहत महसूस करेंगे व अपनी अभिरुचियों के लिए कुछ समय दे पाएंगे/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप , साहित्यकार, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग चिकित्सिक, सामाजिक कार्यकर्ता, सोने व् सम्पति के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ७,१६,२५
आज मेहमान नवाजी में  व बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा/ संगीतकार, कोरियो ग्राफर्स, रिकी प्रशिक्षक, कवि, अनुवादक, खिलाड़ी, मीडिया व् खेल सवांददाता, आर्किटेक्ट्स , आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आज आप भाग्य, व कर्म दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु विदेश गमन व् विदेश भ्रमण के लिए विशेष अनुकूल दिन है/
अंक ८,१७,२६
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम  ही दे पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  होंगे/धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ प्रसूतिगृह, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया व्  प्रकाशक, सोने, सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् कुटीर उद्योगपति अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज अपने दिमाग  पर अधिक बोझ न डालिए व शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ध्यान देने की कोशिश कीजिये/संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ विचलित हो सकते हैं/व्यवस्थित मन से कोशिश करने पर समस्या का समाधान मिल सकता है/ व्यवसायिक स्तर पर आपकी राय का मान होगा/ साहित्य अध्ययन व् लेखन में रूचि बढेगी/सोने व् सम्पति के विक्रेता  लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment