Friday, March 20, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/3/2020 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/3/2020 शनिवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव  नहीं ला पाएंगे, भाग्य अनुकूलता से आप आंशिक रूप से लाभान्वित होंगे/ राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता , दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाना हितकर रहेगा/ वाहन चालन में अधिक सजगता बरतिए/ 
अंक २,११,२०,२९
आज कर्म व  भाग्य दोनों ही आपकी स्थिति प्रभावपूर्ण बनायेंगे/सामाजिक,पारिवारिक व व्यवसायिक गतिविधियाँ सहजता से निभ जायेंगी/सामाजिक व आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/साहित्यिक दायरा भी विकसित होगा/मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, हीरे, एथनिक व स्वर्ण जेवेलेरी के विक्रेता, पेट्रोल व वाहन निक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स, धर्म गुरु, सर्जन्स व् स्त्रीरोग चिकित्सिक आज  विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक ३,१२,२१,३०
आज पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/सामाजिक व साहित्यिक क्षेत्र में कुछ नाम होगा/आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/आध्यात्मिक  गतिविधियों में रुझान बढेगा/मीडिया, प्रकाशक, हीरे व पेट्रोल के विक्रेता, सर्जन्स, साहित्यकार व शिक्षा विद , आध्यात्म  गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जाप दृढ़तपूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज व्यक्तिगत प्रयासों के सामान्य परिणाम ही मिल पाएंगे/बुजुर्गों व उच्च  अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने का प्रयास कीजिये/सामंजस्य की नीति अपनाने में  ही हित है/ यातायात नियमों की अवहेलना  आज आपकी परेशानी का  सबब हो सकती है/राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद व् अहम के टकराव के कारण परेशानी के आसार हैं/
अंक ५,१४,२३
आज पारिवारिक, शैक्षणिक  व व्यवसायिक गतिविधियाँ सहजता से निभ जायेंगी/साहित्यिक दायरा विस्तृत  होगा/शिक्षा व गृह  निर्माण  हेतु ऋण  देने के लिए अनुकूल दिन है/ वाहन चालन  में अधिक सतर्कता बरतिए/ मन की चपलता पर काबू  रखिये व अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/बुजुर्गों की आशीष पाने की कोशिश कीजिये/सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ६,१५,२४
आज पारिवारिक सुख सुविधा हेतु आप सहर्ष व्यय करेंगे/ गृह निर्माण, आंतरिक सज्जा व साहित्यिक गतिविधियों के लिए अनुकूल दिन है/ सोने व सम्पति के विक्रेता व निवेशक, प्रसूतिगृह, आर्किटेक्ट्स व् सामाजिक कार्यकर्ता  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी/
अंक ७,१६,२५
आज व्यक्तिगत प्रयास व भाग्य अनुकूलता दोनों ही आपकी खुशियों में  वृद्धि के कारक होंगे/भवन निर्माण, वास्तु परामर्श, सोने व सम्पति में निवेश हेतु व साहित्य प्रकाशन हेतु अनुकूल दिन है/मीडिया, धर्म  गुरु, आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ,  कॉस्मेटिक  सर्जन्स, हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज सामाजिक व व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा व आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/सोने व सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता, सम्पति निवेशक व विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, परिवहन व सार्वजनिक निर्माण विभाग, मीडिया, प्रकाशक, सर्जन्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अहम के टकराव व् अनर्गल वादविवाद से परेशानी बढ़ सकती है/
अंक ९,१८,२७
आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों व तीर्थ यात्रा में रहेगी/पारिवारिक व सामाजिक दायित्व भी प्रतिष्ठापूर्ण ढंग से सम्पन्न होने से आप प्रसन्न चित रहेंगे/ साहित्यिक व्  सामाजिक दायरा विस्तृत होगा/सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश कीजिये/मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, शिक्षाविद व्  धर्म ग्रंथों के शोधार्थी आज अपनी विशिष्ट पहचान  बना पाएंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

No comments:

Post a Comment