Thursday, March 19, 2020

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/3/2020 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/3/2020 शुक्रवार


अंक 1,10,19,28
आज आप रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् भ्रमण में समय दे पाएंगे/ विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ मीडिया, कलाकार, चांदी व्  कलाकृतियों के विक्रेता , एयरलाइन्स व्  टूरिज्म सेक्टर अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता  की कमी खलेगी/ कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,  भूरे व् रुपहली रंग की वस्तुओं, चांदी व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता, एयरलाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, गिफ्ट सेंटर्स व्  कला दीर्घा संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद,आप दैनिक दायित्व निभा पाएंगे/ मीडिया, अनुवादक, चांदी व् हस्त शिल्प उत्पादों, कृषि भूमि, भू उत्पादों  व्  ईंधन  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी से भी उधार न लीजिये और न ही दीजिये/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ सहचर से भी आज अपव्यय के कारण कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा /

अंक 4,13,22,31
आज आमोद प्रमोद, रचनात्मक गतिविधियों व् मेहमाननवाज़ी में समय दे पाएंगे/ विदेश भ्रमण के अवसर भी बन सकते हैं/ टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स व् होटल उद्यमी, कला समीक्षक, चांदी व् कलाकृतियों  के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ प्रेम प्रसंग में भी आज आत्मीयता की कमी खलेगी/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे; भाग्य से भी आज किसी अनुकम्पा की आशा में रहिये/  अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकतें है/ फायर ब्रिगेड, पावर ग्रिड्स व् अनाज गोदाम के मालिक आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् रचनात्मक गतिविधियों एवं आमोद प्रमोद में समय दे पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, कला समीक्षक, गिफ्ट सेण्टर व् कला दीर्घा संचालक, फिल्म निर्माता, भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिक व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ सम्पति की सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 7,16,25
आज वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है व् हवाई यात्रा में भी कुछ असुविधा हो सकती है/ अस्वस्थता के बावजूद, आज आप भाग्य अनुकम्पा से अपने दायित्व निभा पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, फिल्म निर्माता, संगीत व् नृत्य निर्देशक, नर्सिंग होम्स, मनोरोग वैज्ञानिक व् सेक्सोलॉजिस्ट्स, खेल सामग्री, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ आध्यात्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/ धर्म  प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन व् भू उत्पादों के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ भू उत्पादों, ईंधन व् नवरतन के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/  किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में मन रमेगा/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक
उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/
रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री

No comments:

Post a Comment