Tuesday, March 17, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/3/2020 गुरुवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/3/2020 गुरुवार

अंक १,१०,१९,२८
आज प्रशासनिक गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे व नेतृत्व एवं समाज सेवा की प्रवृति भी मुखर होगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आपकी बौद्धिक क्षमता का अधिक प्रभाव रहेगा/ अहम के टकराव के कारण उलझने बढ़ सकती हैं; बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/ वाहन चालन में भी अधिक सजगता बरतिए/
अंक २,११,२०,२९
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ शिक्षा, साहित्य के क्षेत्र में व व्यवसायिक गतिविधियों में आप भाग्य अनुकूलता के कारण अधिक प्रभावी रहेंगे/ सोने, सम्पति, हीरे, वाहन, पेट्रोल, स्टेशनरी व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार, मूवर्स  व् पैकर्स, धर्म गुरु व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ३,१२,२१,३०
आज व्यक्तिगत स्तर पर उपलब्धियां सामान्य रहेंगी, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से पारिवारिक, सामाजिक व व्यवसायिक क्षेत्र में  प्रतिष्ठित होंगे/ साहित्यिक दायरा भी विस्तृत होगा/ प्रकाशक, धर्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने व सम्पति के विक्रेता व दीर्घ कालीन निवेशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सर्जन्स, अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ सपरिवार तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते है/ आज आप दृढ़तापूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ राजनैतिक क्षेत्र में भी अहम के टकराव व् अनर्गल वादविवाद के कारण उलझने बढ़ सकती हैं/ यातायात नियमों और बुजुर्गों की अवहेलना भी आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शांत चित से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये व् कोई भी नया प्रोजेक्ट आज स्थगित कर दीजिये/
अंक ५,१४,२३
आज आप प्रशासनिक व सामाजिक गतिविधियों में प्रभावपूर्ण रहेंगे/ पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/सोने, सम्पति, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शिक्षा व गृह निर्माण हेतु ऋण लेने व देने के लिए उपयुक्त दिन है/ सम्पति निवेशक व विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ यातायात नियमो व् बुजुर्गों की अवहेलना आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/
अंक ६,१५,२४
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आंशिक भाग्य अनुकम्पा से आप लाभान्वित होंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता , आर्किटेक्ट्स व् स्त्री रोग विशेषज्ञ आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
 अंक ७,१६,२५
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपकी उपलब्धियां सामान्य रहेंगी/ व्यवसाय व निवास बदलने हेतु अनुकूल दिन है/ सोने व सम्पति के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कॉस्मेटिक सर्जन्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ आज  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ८,१७,२६
आज प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ अहम पर काबू रखिये/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व पारिवारिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न हो पाएंगी/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में आप पहचान बना पाएंगे/ सोने व सम्पति के विक्रेता व् दीर्घकालीन निवेशक, आर्किटेक्ट्स, प्रकाशक, धार्मिक ग्रंन्थों के शोधार्थी,  मीडिया, जर्नलिस्ट, प्रकाशक, धर्म गुरु, सर्जन्स व् प्रसूतिगृह  आज आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज सामान्य रूप से दैनिक गतिविधयां सम्पन्न हो जाने से आप शांत  चित रहेंगे/ पारिवारिक, व्यवसायिक क सामाजिक क्षेत्र में  भाग्य अनुकूलता के कारण आप प्रभावी रहेंगे/ सोने, सम्पति, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति, सोने व् रिहायशी सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स, अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आध्यात्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी व् तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

No comments:

Post a Comment