Wednesday, March 11, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/3/2020 गुरुवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/3/2020 गुरुवार 

अंक १,१०,१९,२८
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ आप आंशिक भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे; राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, एन जी ओ , दुग्ध उत्पादक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के  विक्रेता अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक २,११,२०,२९
आज सामाजिक, व्यवसायिक व घरेलू गतिविधियाँ प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न होंगी/आर्थिक व सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ सोने व एथिनिक जेवेलेरी, गृह उपयोगी वस्तुओं व् स्टेशनरी के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता , स्त्रीरोग विशेषज्ञ , लेखक व्  प्रकाशक, नियोजन कार्यालय व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सोने व सम्पति में निवेश के लिए उपयुक्त दिन है/
अंक ३,१२,२१,३०
आज सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपकी प्राथमिकता रहेंगी व आप इनका निर्वहन सुनियोजित ढंग से कर पाएंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा विकसित होगा / सोने व सम्पति के विक्रय व् निवेश हेतु उत्तम है/ प्रसूतिगृह, कुटीर उद्योगपति, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, लेखक व् प्रकाशक, एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ४,१३,२२,३१
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा  में रहिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/
अंक ५,१४,२३
आज सामाजिक व पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ गृह निर्माण व शिक्षा हेतु ऋण लेने व देने के लिए तथा सोने, सम्पति में निवेश करने के लिए उपयुक्त दिन है/ सामाजिक सम्मान बढेगा/ स्त्री रोग चिकित्सिक, शिक्षण संस्था संचालक व् सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स , प्रकाशक  व् कुटीर व्यवसायी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ६,१५,२४
आज आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी आज आप कुछ पहचान  बना पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , कुटीर उद्योगपति, शिक्षाविद , सोने व सम्पति के निवेशक व विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ७,१६,२५
आज पारिवारिक, सामाजिक व व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे व आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/ आर्थिक स्थिति सुविधाजनक रहेगी/ आंतरिक सज्जा व गृह निर्माण में रूचि बढेगी/ साहित्यिक व सामाजिक दायरा विस्तृत होगा/ सोने, रिहायशी सम्पति व् ऑफिस काम्प्लेक्स के निवेश व् विक्रय के लिए उत्तम दिन है/
अंक ८,१७,२६
आज आपके पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व सुगमता से पूर्ण होंगे व सम्मान में वृद्धि होगी/ सोने, सम्पति,सरसों के तेल व सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता व निवेशक, जर्नलिस्ट व् प्रकाशक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व साहित्यिक दायरा विकसित होगा/
अंक ९,१८,२७
सामाजिक, पारिवारिक व व्यवसायिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूरे कर पाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में पहचान कायम कर पाएंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रय व् निवेश हेतु उत्तम दिन है/ आर्किटेक्ट्स, शिक्षण संस्थान संचालक, साहित्यकार व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/

No comments:

Post a Comment