Tuesday, March 10, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/3/2020 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/3/2020  बुधवार


अंक १,१०,१९,२८
आज का दिन गतिशील है व आप उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे/ आज अपनी कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ कलाकार, इवेंट मेनेजर्स, कवि, अनुवादक,मीडिया, निर्यातक, खेल जगत से जुड़े लोग, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ ट्रेवेल एजेंट्स व लोन एजेंट्स आज आतिरिक्त लाभ प्राप्त करेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको कुछ  आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/
अंक २,११,२०,२९
आज आपकी कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियाँ आपको नाम व धन लाभ दिलाएंगी/ मीडिया, कलाकार, कला समीक्षक, सीमेंट, पारे व खेल सामग्री के निर्यातक, योग व रिकी प्रशिक्षक, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, होटल उद्यमी, उड्डयन व पर्यटन सेक्टर आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ चांदी व हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स, लोन एजेंट्स आज आतिरिक्त लाभ प्राप्त करेंगे/ मेहमान नवाजी में समय खुशनुमा बीतेगा/ सम्पति की सौदेबाजी या उस से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक ३,१२,२१,३०
आज कल्पना की उन्मुक्त उड़ान के लिए उपयुक्त दिन है/ कवि, अनुवादक, मीडिया, चांदी व हस्तशिल्प उत्पादों व् भू उत्पादों के विक्रेता, कला दीर्घ संचालक, उड्डयन विभाग, धर्म गुरु व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से व अनचाहे मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने हो सकते हैं/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये /
अंक ४,१३,२२,३१
आज आप उर्जावान रहेंगे व विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ मीडिया, इवेंट मेनेजर्स, लोन एजेंट्स, ट्रेवेल एजेंट्स, पर्यटन व उड्डयन सेक्टर ,निर्यातक आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बच्चों व मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ खेल जगत से जुड़े लोग, नर्सरी स्कूल संचालक, डे केयर सेंटर्स, बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ, मीडिया व्  स्पोर्ट्स रिपोर्टर्स आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ५,१४,२३
आज आप अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ निर्यात विस्तार व उच्च अध्ययन व् इवेंट मैनजमेंट हेतु विदेश जाने के लिए अनुकूल दिन है/ मनोचिकित्सक , बालरोग विशेषज्ञ, खिलाड़ी, पारे, सीमेंट व खेल सामग्री के विक्रेता व निर्यातक,पर्यटन विभाग, लोन व ट्रेवेल एजेंट्स , लेखाविद आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति स्थानांतरण आज स्थगित कर दीजिये/
अंक ६,१५,२४
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/
अंक ७,१६,२५
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/ विदेशी सम्पर्क सूत्रों व मित्र मंडली से कुछ आकस्मिक लाभ के आसार हैं/ बच्चों व मेहमानों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ विदेश में उच्च अध्ययन, इवेंट मनेजमेंट व सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ निर्यातक आज आतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति स्थान्तरण प्रक्रिया या सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक ८,१७,२६
आज के दिन किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं है/ दैनिक निर्धारित  लक्ष्य निर्बाध पूरे होने से आप संतुष्ट रहेंगें / कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए देने का प्रयास कीजिये/ आज आध्यात्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में प्रतिष्ठापूर्ण स्थिति रहेगी/  आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, कृषि उत्पादों व् कृषि भूमि के विक्रेता, धर्म प्रचारक व् फोटो जर्नलिस्ट अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक ९,१८,२७
आज आपके निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो जायेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अधीर रहेंगे/ शांत चित से समाधान पाने की कोशिश कीजिये/ आज कोई उधार न लीजिये,न दीजिये/ विदेश यात्रा के कार्यक्रम में बाधा का अंदेशा है/ आज आप दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, धर्म प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, भू उत्पादों , ईंधन व् बारूद के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment