Thursday, February 6, 2020

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/2/2020 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/2/2020 शनिवार


अंक1, 10, 19, 28

आज वाहन चालन मे विशेष सतर्कता बरतिए/ वाहन क्रय भी स्थगित कर दीजिये/ आज बचते बचते भी अधिकारियों से विवाद का अंदेशा है/ अहम पर नियंत्रण रखिये/अनर्गल वाद विवाद में उलझने से आपको ही परेशानी होगी/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज  विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपके सहायक हो सकते हैं/ मेहमान नवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय  सुखद रहेगा/

अंक 2,11, 20, 29

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में  वृद्धि होगी/पारिवारिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे/आर्किटेक्ट, मीडिया, जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, प्रकाश, वास्तु विद, भविष्य वेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आज शल्य चिकित्सा व कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/हीरे,पेट्रोल, वाहन , खेल सामग्री व् बालोपयोगी उत्पादों के विक्रेता, निर्यातक, बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स व् होटल उद्यमी,  मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज विशेष अनुकूल  स्थिति मे रहेंगे/

अंक 3,12, 21, 30

आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों में रहेगी/तीर्थ यात्रा के अवसर भी बनेंगे/सामाजिक प्रभुत्व बना रहेगा/ कार्य क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य पूरे कर पाएंगे/ धर्म प्रचारक, वास्तु विद, ज्योतिषी, मीडिया, हीरे व पेट्रोल ,सरसों के तेल व् गेंदे के फूलों  के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/शल्य चिकित्सिक अपनी दक्षता सिद्ध कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/

अंक 4, 13, 22, 31
अहम के टकराव के कारण आज प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/
 आज मन को संयमित रखिये व उच्च अधिकारियों से ताल मेल बनाये रखने में ही हित है/वाहन चालन में विशेष सावधानी बरतिए व आज वाहन क्रय भी स्थगित कर दीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से स्थिति सम्भली रहेगी/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/

अंक 5, 14, 23

आज जल्द बाज़ी में लिया गया निर्णय नुक्सान का कारण बन सकता है/ संयमित मन से कार्य कीजिये/अपने बुजुर्गों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखिये व उच्च अधिकारियों से सामंजस्य की नीति अपनाईये/वाहन चालन में  सावधानी बरतिए/ भाग्य कुछ हद तक आपका मददगार रहेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके आकस्मिक सहायक हो सकते है/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, इवेंट मैनेजर्स व् होटल  उद्यमी अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6, 15, 24

आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के सामान्य रूप से बीतेगा/ दिन भर की छोटी छोटी गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो जाने से आप शांत चित रहेंगे/ कुल मिला कर दिन शान्तिप्रद है/ कुछ समय अभिरुचियों  की तुष्टि और सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक7, 16, 25

आज आपकी सामाजिक स्थिति सुदढ़ होगी/ कार्य क्षेत्र में  निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति होगी/मीडिया, जर्नलिस्ट, प्रकाशक,शल्य चिकित्सिक ग्रह अनुकूलता का लाभ प्राप्त करेंगे/हीरे, वाहन व् पेट्रोल,सरसों के तेल के व्यापारी , निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स , खेल सवांददाता व् धर्म प्रचारक विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/

अंक 8, 17, 26

आज आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों व् धर्म,दर्शन शास्त्र व् ज्योतिष के अध्ययन में रहेगी/शल्य चिकित्सिक, वास्तु विद, आर्किटेक्ट विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/परिवहन विभाग ,प्रकाशक, हीरे व् वाहन के व्यापारी ग्रह अनुकूलता से विशेष लाभ प्राप्त करेंगे/आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी/आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 9, 18, 27

आज तीर्थ यात्रा के अवसर बनेंगे/धार्मिक व् समाज सेवा की गतिविधियों मैं मन रमेगा/सामाजिक सम्मान में  वृद्धि होगी व् कार्य क्षेत्र में  प्रभुत्व बना रहेगा/हीरे व् वाहन के विक्रय,ईंधन व् वाहन के व्यापार से विशेष लाभ मिलेगा/आज आप सभी कार्य दृढ़ निश्चय से करेंगे व् सफलता प्राप्त होगी/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये अतिथियों के कारण,आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल का अन्देशा है/

No comments:

Post a Comment